Advertisement

Dehradun में टायर फटने से बड़ा हादसा, एक के बाद एक आपस में टकराई 10 गाड़ियां, दर्जन भर घायल

Dehradun Car Accident: देहरादून में यह हादसा नेशनल हाइवे-7 की एक रेड लाइट पर हुआ. कई कारों के आपस में टकराने के बाद हाइवे पर घंटों तक जाम के हालात बने रहे.

Latest News
Dehradun में टायर फटने से बड़ा हादसा, एक के बाद एक आपस में टकराई 10 गाड़ियां, दर्जन भर घायल
Add DNA as a Preferred Source

Dehradun Car Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक कार का टायर फटने के चलते बड़ा हादसा हो गया है. टायर फटने के कारण ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से हाई स्पीड पर चल रही कारें एक के बाद एक आपस में टकराती चली गईं. करीब 10 कारों की टक्कर हुई है, जिनमें से कई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त (Road Accident in Dehradun) हो गई हैं. इस हादसे में करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं, लेकिन किसी को भी गंभीर चोट आने की खबर नहीं है. नेशनल हाइवे-7 पर हुए हादसे के बाद जाम लग गया, जिसे खुलवाने में उत्तराखंड पुलिस को बेहद मशक्कत करनी पड़ी है.

रेड लाइट पर हुआ हादसा
यह हादसा नेशनल हाइवे-7 की छिद्दरवाला रेड लाइट पर हुआ, जहां तेज गति से जा रही एक कार का टायर अचानक फट गया. ड्राइवर ने कार पर बैलेंस बिगड़ने के चलते इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन पीछे आ रही गाड़ियों के ब्रेक नहीं लग सके. सभी गाड़ियां आपस में एक-दूसरे को पीछे से टक्कर मारती रहीं. 

पर्यटकों की थीं अधिकतर गाड़ियां
हादसे का शिकार हुईं अधिकतर गाड़ियां पर्यटकों की थीं, जो देहरादून-मसूरी घूमने के लिए आए हुए थे और वापस अपने घरों के लिए लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से पहले टायर फटने की जोरदार आवाज आई थी. हालांकि टायर फटने के कारण का पता नहीं लग सका है. देहरादून पुलिस यह जांच कर रही है कि टायर गर्म होने के कारण उसमें ब्रस्ट हुआ या किसी नुकीली चीज की चपेट में आकर टायर फट गया है. किसी भी व्यक्ति के गंभीर घायल नहीं होने के चलते सभी को मेडिकल ट्रीटमेंट देने के बाद रवाना कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement