Advertisement

दिल्ली में लगेगा Covid कर्फ्यू! DDMA की बैठक में आ सकती है नई गाइडलाइन

दिल्ली में बढ़ते Covid के केसों के बीच आज होने वाली DDMA की बैठक में दिल्ली सरकार कुछ नए प्रतिबंध लगाने पर चर्चा कर सकती है.

Latest News
दिल्ली में लगेगा Covid कर्फ्यू! DDMA की बैठक में आ सकती है नई गाइडलाइन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे Covid के मामलों ने सरकार और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं. ऐसे में अब इससे निपटने की रणनीति बनाने को लेकर आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक होगी. इसमें दिल्ली के उपराज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे. हालांकि सीएम अरविंद केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके बैठक में वर्चुअल शामिल होने की संभावना है. 

तैयारियों पर चर्चा

कोविड के बढ़ते केसों के बीच  इस बैठक में कोविड- 19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने को लेकर समीक्षा की जा सकती है. संभावनाएं ये हैं कि इस बैठक के बाद दिल्ली में नए प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं. दिल्ली में GRAP के नियमों के मुताबिक लगातार दो दिन पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से अधिक होने पर रेड अलर्ट लागू किया जाता है. इसमें पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाते हैं.

दिल्ली में पिछले तीन दिनों में Covid के करीब दस हजार मामले दर्ज किए गए हैं. अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो इस दौरान यहां 4099 नए केस मिले हैं. इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण की दर 6.46 फीसदी तक पहुंच गई है. ऐसे में दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर अब कुछ कड़े फैसले भी ले सकती है. 

आ सकती है नई गाइडलाइन

ओमिक्रॉन के बढ़ते केसों के बीच पहले ही दिल्ली सरकार ने मेट्रो स्कूल जिम सिनेमाहॉल को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी कर रखी है लेकिन कंट्रोल न होने की स्थिति में कोविड से लड़ने के लिए अब दिल्ली सरकार आज इस बैठक के बाद एक नई गाइडलाइन जारी कर सकती है. वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पहले ही ये कह चुके हैं कि राज्य में 80 फीसदी मामले ओमिक्रॉन के हैं जो कि विशेषज्ञों के अ्नुमान के अनुसार अभी और भी बढ़ सकते हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement