Advertisement

Dawood Ibrahim के निशाने पर कई नेता और व्यापारी, बनाया 'गंदा प्लान'

ED ने हाल ही में दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण में शामिल होने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.

Dawood Ibrahim के निशाने पर कई नेता और व्यापारी, बनाया 'गंदा प्लान'

दाऊद इब्राहिम (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खुलासा किया है कि भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम ने भारत को निशाना बनाने के लिए एक स्पेशल यूनिट बनाई है. जांच एजेंसी के अनुसार, दाऊद इब्राहिम की इस यूनिट के निशाने पर देश के कई नेता और प्रसिद्ध बिजनेसमेन हैं.

FIR से पता चला है कि दाऊद इब्राहिम अपनी स्पेशल यूनिट के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़काने के उद्देश्य से विस्फोटक और घातक हथियारों का उपयोग करके देश पर हमला करने की योजना बना रहा था. NIA के अनुसार, दाऊद ने अपना फोकस दिल्ली और मुंबई पर भी लगाया हुआ है.

पढ़ें- UP में खत्म हुआ Night Curfew, घटते Covid केसों के बीच आम जनता को मिली बड़ी राहत

आपको बता दें कि ED ने हाल ही में दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण में शामिल होने के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. अब ED दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर, उसके सहयोगियों और गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करेगी. शुक्रवार को ही इकबाल कासकर को 24 फरवरी तक ED की कस्टडी में भेजा गया है.

पढ़ें- PM Modi ने किया एशिया के सबसे बड़े Bio-CNG Plant का उद्घाटन, जानिए क्या हैं इसकी खासियत

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement