Advertisement

Dantewada Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में 9 नक्सली ढेर, एनकाउंटर जारी

Dantewada Encounter: दंतेवाड़ा में पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियों के भारी संख्या में जुटने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इस दौरान ही सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है.

Latest News
Dantewada Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में 9 नक्सली ढेर, एनकाउंटर जारी
Add DNA as a Preferred Source

Dantewada Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों पर नक्सली हमला हुआ है. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 9 नक्सली मारे गए हैं और भारी मात्रा गोला-बारूद बरामद हुआ है. नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों का यह एनकाउंटर दंतेवाड़ा और बीजापुर के बॉर्डर पर हुआ है. एनकाउंटर अभी जारी है. 

सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ था एनकाउंटर

दंतेवाड़ा में बड़े पैमाने पर माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की भारी संख्या में मौजूदगी की सूचना मिली थी. आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने मीडिया से बताया कि बीजापुर से सटे दंतेवाड़ा के जंगल में इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को घेरने की कोशिश की और उन पर फायरिंग कर दी. सतर्क सुरक्षा बलों ने भी पोजीशन लेकर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान कम से कम 9 नक्सली ढेर हो गए हैं. 

28 अगस्त को भी हुई थी मुठभेड़

नक्सलियों के साथ हाल के दिनों में यह दूसरा बड़ा टकराव है. इससे पहले 28 अगस्त को भी सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों का टकराव हुआ था. उस ऑपरेशन में भी कई नक्सली मारे गए थे और कुछ भागकर निकलने में सफल रहे थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement