Advertisement

Cyclone Asani: चक्रवाती तूफान असानी दे रहा दस्तक, NDRF की 50 टीमें तैनात, IMD ने जारी किया अलर्ट

साइक्लोन असानी तेजी से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर आगे बढ़ रहा है. IMD ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Cyclone Asani: चक्रवाती तूफान असानी दे रहा दस्तक, NDRF की 50 टीमें तैनात, IMD ने जारी किया अलर्ट

चक्रवाती तूफान असानी तेजी से तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है. (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चक्रवाती तूफान (Cyclone) असानी (Asani) का असर देश के तटीय हिस्सों में देखने को मिल सकता है. चक्रवाती तूफान असानी से निपटने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) ने 50 टीमों को तैनात किया है. अलग-अलग राज्यों के राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है.

मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. एनडीआरएफ के मुताबिक 50 टीम में से 22 को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तैनात किया गया है. वहीं बची 28 टीमों को इन राज्यों में अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.

पश्चिम बंगाल में 12 और आंध्र प्रदेश में 9 टीमें तैनात

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के तटीय जिलों में 12 टीम को तैनात किया गया है जबकि आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में 9 और ओडिशा के बालासोर में एक टीम को तैनात किया गया है.

Cyclone Asani: चक्रवाती तूफानों का गढ़ क्यों बनता जा रहा है भारत?

NDRF के जवान कैसे करते हैं रेस्क्यू?

NDRF की एक टीम में आमतौर पर 47 जवान होते हैं जो प्रभावित लोगों को बचाने और राहत अभियान शुरू करने के लिए पेड़ काटने वाले औजार, संचार उपकरणों, रबर बोट और बुनियादी चिकित्सा सहायता से लैस होते हैं.

Cyclone Asani: आज भीषण चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी', बंगाल-ओडिशा में अलर्ट जारी

धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है असानी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात पहले ही तीव्रता के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है और अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रचंड चक्रवाती तूफान बुधवार को कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और गुरुवार को गहरे दबाव में बदल जाएगा. (PTI इनपुट के साथ)

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement