Advertisement

दक्षिण में चक्रवात मिचौंग का तांडव, तेलंगाना में डर, रेवंत रेड्डी ने किया अधिकारियों को अलर्ट

चेन्नई और तमिलनाडु के समीपवर्ती जिलों में चक्रवात का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला है. ओडिशा और पूर्वी तेलंगाना के दक्षिणी जिले अलर्ट पर हैं.

दक्षिण में चक्रवात मिचौंग का तांडव, तेलंगाना में डर, रेवंत रेड्डी ने किया अधिकारियों को अलर्ट

Cyclone Michaung.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के दक्षिणी हिस्से में चक्रवात मिचौंग तांडव मचा रहा है. अब तेलंगाना के दक्षिणी हिस्से में भी तबाही की आशंका मची है. राज्य के भावी मुख्यमंत्री और कांग्रेस की तेलंगाना यूनिट के प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने कहा है कि राज्य में चक्रवात मिचौंग के प्रभाव पर आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहना चाहिए.

रेवंत रेड्डी ने कहा, 'अधिकारियों को ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे फसलों को कम से कम नुकसान हो. निचले इलाके में रहने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो. तेलंगाना के अलग-अलग जिलों पर चक्रवात के प्रभाव पर आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहना चाहिए. यह सावधानी बरतनी चाहिए कि धान को नुकसान न हो.'

रेवंत रेड्डी ने कहा, 'अधिकारियों को यह देखना चाहिए कि निचले इलाकों में आम जनजीवन प्रभावित न हो. जरूरी राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाई जाए.' भीषण चक्रवाती तूफान मिचौंग दोपहर 12.30 से 2.30 बजे के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करते हुए तेलंगाना में दस्तक दे रहा है.

इसे भी पढ़ें- दक्षिण में तबाही मचा रहा चक्रवात मिचौंग, अब तक 12 की मौत, जानें उत्तर भारत में कैसा रहेगा असर

चक्रवात के खिलाफ क्या हैं तैयारियां
चक्रवात मिचौंग ने दक्षिणी राज्यों में भीषण तबाही मचाई है. दक्षिणी राज्यों में तेज हवाएं चल रही हैं, वहीं बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. अब तक 12 लोग जान गंवा चुके हैं, कई घायल हैं. चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी में NDRF की कुल 29 टीम तैनात की गई हैं.

ये भी पढ़ें- राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सामने आया VIDEO

तेलंगाना के भावी सीएम हैं रेवंत रेड्डी
चेन्नई और पड़ोसी तमिलनाडु के आसपास के जिलों को चक्रवात के प्रकोप का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा. ओडिशा और पूर्वी तेलंगाना के दक्षिणी जिले अलर्ट पर हैं. एआईसीसी नेतृत्व ने मंगलवार को दिल्ली में फैसला किया है कि रेवंत रेड्डी ही तेंलगाना के मुख्यमंत्री होंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement