Advertisement

UP: चाय वाले ने मांगे ज्यादा पैसे तो उतार दिया मौत के घाट, 3 गिरफ्तार

आरोपी का कहना है कि 'सेवाराम चाय के ज्यादा पैसे मांग रहा था. वहीं जब मैंने इसके लिए मना किया तो वह मुझपर चिखने-चिल्लाने लगा.'

UP: चाय वाले ने मांगे ज्यादा पैसे तो उतार दिया मौत के घाट, 3 गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चाय के ज्यादा दाम मांग लेने पर एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक सेवाराम दिल्ली हाइवे के किनारे चाय का होटल चलाया करता था. वहीं बीते 13 मार्च के दिन आरोपी ननकू उर्फ मुनाब्बर खान सेवाराम के ढाबे पर चाय पीने आया था. इस दौरान दोनों में चाय के दाम को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते यह विवाद मार पिटाई में बदल गया और ननकू उर्फ मुनाब्बर खान ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सेवाराम की हत्या कर दी. 

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेनी अधिकारियों का दावा, रूस के 15,600 सैनिक मारे गए

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ननकू ने अपना जुर्म कुबुल कर लिया है. आरोपी का कहना है कि 'सेवाराम चाय के ज्यादा पैसे मांग रहा था. वहीं जब मैंने इसके लिए मना किया तो वह मुझपर चिखने-चिल्लाने लगा.' इसी क्रम में गुस्से से बेकाबू होकर आरोपी ने सेवाराम की हत्या कर दी.

पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी पुलिस ने जब्त किया है. 

(इनपुट- अजय कश्यप)

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement