Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के पास बिक रहा था गाय का मांस? दुकानदार की युवकों ने कर दी जमकर धुनाई

Delhi Crime: इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दुकानदार की पिटाई करने वाले युवक गोली मारने के नारे लगा रहे थे. Delhi Police ने बताया है कि पीड़ित दुकानदार का नाम चमन कुमार है.

Latest News
Delhi Crime: दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के पास बिक रहा था गाय का मांस? दुकानदार की युवकों ने कर दी जमकर धुनाई

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Crime: दिल्ली में एक दुकान पर कथित तौर पर गाय का मांस बेचने को लेकर हंगामा हो गया, जिसके बाद कुछ युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी है. दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के नॉर्थ कैंपस के पास हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दुकानदार को पीट रहे युवक 'जो गाय को मारेगा, उसे गोली मार देंगे' चिल्लाते हुए दिख रहे हैं. हालांकि DNA Hindi इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इलाके में तनाव को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुकान से मांस के सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि उनके गाय का मांस होने या नहीं होने की पुष्टि की जा सके.

15 साल के किशोर ने की थी गाय के मांस की शिकायत
दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस (Delhi University North Campus) के करीब विजय नगर इलाके में यह घटना बुधवार देर रात 10 बजे के करीब हुई है. नॉर्थ ईस्ट स्टोर नाम की दुकान में अचानक युवकों की एक भीड़ घुस गई और 44 वर्षीय दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दुकान पर गाय का मांस बिकने की शिकायत 15 साल के एक किशोर ने की थी, जो उसी इलाके में रहता है.

पुलिस नहीं पहुंचती तो हो जाती मॉब लिंचिंग
डीसीपी (नॉर्थवेस्ट) भीष्म सिंह ने बताया कि गाय का मांस बेचने के संदेह पर कुछ युवक दुकान में घुसे और दुकानदार के साथ मारपीट कर दी. इसी दौरान सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकानदार को युवकों के कब्जे से छुड़ाकर उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. दुकानदार का नाम चमन कुमार है.' स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो भीड़ दुकानदार की मॉब लिंचिंग करके हत्या कर देती.

गाय का मांस 400 रुपये किलोग्राम बेच रहा था?
डीसीपी ने बताया कि शिकायत करने वाले किशोर ने आरोप लगाया कि उसने खुद दुकान से 400 रुपये किलोग्राम रेट में गाय का मांस खरीदा है. इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर दुकानदार, SFI मेंबर्स और स्थानीय लोग जमा हो गए और इसके बाद दुकानदार से मारपीट की गई है. इलाके की सीसीटीवी फुटेज जुटाई गई है ताकि पूरे घटनाक्रम की तफ्सील से जांच हो सके. डीसीपी के मुताबिक, अब हालात कंट्रोल में हैं. मांस की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और पूरी घटना की जांच की जा रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement