भारत
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बच्चों और बुजुर्गों के वैक्सीनेशन को लेकर ट्वीट के जरिए अहम जानकारी दी है.
डीएनए हिंदी: कोविड-19 (Covid-19) वायरस के केसों की संख्या भले ही कमी हो लेकिन देश में वैक्सीनेशन (Vaccination) की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अब एक अच्छी खबर सामने आई है कि 16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने यह जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है. वहीं इसके साथ ही 60 साल से ऊपर के सभी लोग अब बूस्टर डोज लगाई जाएगी.
दरअसल, देश में बच्चों के वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट में लिखा, "बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है. साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे. मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएं.
बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 14, 2022
मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है।
साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे।
मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएँ।
गौरतलब है कि देशभर में टीकाकरण अभियान पिछले वर्ष 16 जनवरी से शुरू हुआ था. भारत ने चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों समेत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों और 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को इस साल 10 जनवरी से कोविड-19 रोधी टीके की एहतियात खुराकें देना शुरू किया था. जानकारी के अनुसार देश में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 180.19 करोड़ (1,80,19,45,779) से अधिक हो गया.
जानकारी के मुताबिक इस उपलब्धि को 2,10,99,040 टीकाकरण सत्रों के जरिए प्राप्त किया गया है. केंद्र सरकार का कहना है कि देशभर में टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जा रहा है और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- WTC: Bumrah बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज, पंत ने कोहली-रोहित को पछाड़ा
कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था. वहीं ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए ही 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया था.
यह भी पढ़ें- एग्जाम में हुआ फेल तो Suicide करने जा रहा था छात्र, Delhi Police ने ऐसे बचाई जान
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.