Advertisement

Covid Third Wave: क्या फरवरी में चरम पर होगी तीसरी लहर? IIT की स्टडी में सामने आई ये बात

शोधकर्ताओं ने लिखा, "मामले 15 दिसंबर के करीब बढ़ने शुरू हुए और तीसरी लहर का चरम तीन फरवरी, गुरुवार को होगा."

Covid Third Wave: क्या फरवरी में चरम पर होगी तीसरी लहर? IIT की स्टडी में सामने आई ये बात

Image Credit- Twitter/MoHFW_INDIA

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में Covid-19 Third Wave अगले साल तीन फरवरी तक चरम पर हो सकती है. IIT Kanpur के researchers ने अपनी study यह दावा किया. हालांकि, यह पूर्वानुमान इस धारणा पर आधारित है कि भारत में कोरोना वायरस के Omicron स्वरूप से प्रभावित अनेक देशों में मामलों में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति देखने को मिलेगी.

गत 21 दिसंबर को मेडआरएक्सआईवी पर डाले गए अध्ययन की अभी समीक्षा नहीं की गयी है. इसमें तीसरी लहर का पूर्वानुमान लगाने के लिए गौसियन मिक्चर मॉडल का इस्तेमाल किया गया है.

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और रूस जैसे देशों से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल किया, जो पहले ही महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं. वैज्ञानिकों ने इन देशों में मामलों के दैनिक आंकड़ों का इस्तेमाल कर भारत में तीसरी लहर के असर और समय-सीमा का अनुमान व्यक्त किया.

अध्ययन में भारत में पहली और दूसरी लहर के आंकड़ों का भी इस्तेमाल किया गया है. शोधकर्ताओं ने लिखा, "मामले 15 दिसंबर के करीब बढ़ने शुरू हुए और तीसरी लहर का चरम तीन फरवरी, गुरुवार को होगा." भारत में शुक्रवार को 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस के Omicron स्वरूप के 122 मामलों का पता चला, जो अबतक एक दिन में इस स्वरूप के सर्वाधिक मामले हैं. देश में Omicron के अबतक 358 मामले सामने आए हैं. (इनपुट- भाषा)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement