Advertisement

द्वारका में पुलिस कर्मियों को बांटी गई 'हिफाजत' किट, Covid से करेगी रक्षा

हिफाजत किट में ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, डिस्पोजेबल मास्क, हैंड सैनिटाइजर, फेस शिल्ड, ग्लबस, पीपीई किट्स आदि शामिल हैं.

द्वारका में पुलिस कर्मियों को बांटी गई 'हिफाजत' किट, Covid से करेगी रक्षा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोरोना के दौरान पुलिस टीमें लोगों की मददगार बनकर उभरी हैं. हालांकि इस बीच बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी इस महामारी की चपेट में आए हैं. ऐसे में कोविड (Covid-19)  महामारी से पुलिसकर्मियों की रक्षा के लिए द्वारका में हिफाजत प्रोग्राम की शुरुआत की गई है.

इस प्रोग्राम के तहत पुलिसकर्मियों को खास कोविड प्रोटेक्टिव गियर की एक किट दी गई है. यह किट सभी पुलिस स्टेशन, सरकारी गाड़ियों आदि में बांटी गई है. 

ये भी पढ़ें- कब गिराए जाएंगे नोएडा के Supertech Twin Towers?

वहीं इस बारे में बात करते हुए डीसीपी द्वारका शंकर राय चौधरी ने बताया, करीब एक हजार 'हिफाजत' किट बांटी गई हैं. यह किट पुलिस स्टेशनों, बीट स्टाफ, सरकारी गाड़ी, द्वारका कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, आदि को दी गई है. उन्होंने बताया कि किट सेवा इंटरनेशनल के भारती दिल्ली की तरफ से मुहैया कराई गई है.  

हिफाजत किट में ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, डिस्पोजेबल मास्क, हैंड सैनिटाइजर, एएए सेल्स, फेस शिल्ड, ग्लबस, पीपीई किट्स आदि शामिल हैं. इन्हें सभी पुलिस स्टेशनों में बांटा गया है ताकि पुलिसकर्मी, विजिटर और सभी सरकारी गाड़ियां आदि इनका इस्तेमाल कर सकें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement