Advertisement

आज मिल सकती है Covid की दो नई Vaccines को मंजूरी, DGCI की अहम बैठक

DGCI की SEC कमेटी Covid की दो वैक्सीनों को मंजूरी देने के मुद्दे पर बैठक करेगी. इसमें भारत बायोटेक की नेजल और स्पुतनिक लाइट शामिल है.

Latest News
आज मिल सकती है Covid की दो नई Vaccines को मंजूरी, DGCI की अहम बैठक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में बढ़ते Covid केसों के बीच अब सरकार का ध्यान वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने पर है. ऐसे में भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) को बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी देने के संबंध में आज DGCI की  SEC बैठक होनी है. इस बैठक में डॉ रेड्डी की कंपनी द्वारा निर्मित स्पुतनिक लाइट को मंजूरी देने के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी. ऐसा वक्त जब ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं तो इन नई वैक्सीन को मंजूरी मिलना एक सकारात्मक फैसला हो सकता है.

बूस्टर डोज पर चर्चा

दरअसल,  DGCI की इस बैठक  का मुख्य मुद्दा भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन है. इसकी खासियत ये है कि ये कोविशील्ड या को-वैक्सीन लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बूस्टर के तौर पर दी जा सकती है. मंजूरी के लिए Bharat Biotech ने लगभग 5000 लोगों पर ट्रायल का डाटा DGCI को सौंपा है. इसमें दोनों वैक्सीन  लगाने वाले लोगों के 50-50 प्रतिशत के आंकड़े हैं. 

इसके अलावा आज स्पूतनिक लाइट की मंजूरी को लेकर दी गई अर्जी पर भी चर्चा की जाएगी. ये एक सिंगल डोज वैक्सीन है. इसके अप्रूवल के लिए निर्माता कंपनी Dr Reddy's ने इसके लिए 3rd फेज का डाटा सौंपा है.

WHO ने दी थी सलाह

गौरतलब है कि दिसंबर महीने की शुरुआत में, विश्व स्वास्थ्य संगठन के टीकाकरण पर विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह ने कहा था कि जो लोग प्रतिरक्षाविहीन हैं या जिन्हें एक निष्क्रिय कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त हुआ है, उन्हें एंटीबॉडीज में कमी और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर सुरक्षा के लिए बूस्टर शॉट्स लेना चाहिए.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement