Advertisement

Covid Cases in Delhi: आज मिले 21,259 नए मरीज, एक्टिव मामले 75 हजार के करीब

दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में इस वक्त कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 74,881 है.

Covid Cases in Delhi: आज मिले 21,259 नए मरीज, एक्टिव मामले 75 हजार के करीब

Image Credit- Twitter/aaiasrairport

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी. देश की राजधानी नई दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के 21,259 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इस दौरान कोविड महामारी की वजह से 23 और लोगों की मौत हो गई.

दिल्ली सरकार की हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में संक्रमण दर आज बढ़कर 25.65 फीसदी हो गई है. राजधानी में इस वक्त कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 74,881 है. 

पिछले 24 घंटे में कितने मरीज हुए ठीक
राजधानी नई दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,161 मरीज इस महामारी से उबरने में सफल रहे. बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में इस वक्त करीब 51 हजार मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि 2161 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement