Advertisement

Covid 4th Wave: सीएम योगी का निर्देश- हर दिन डेढ़ लाख लोगों का हो कोविड टेस्ट, मास्क हो अनिवार्य!

उत्तर प्रदेश में भी कोविड के मामले तेजी से बढ़े हैं. प्रधानमंत्री मोदी की बैठक से पहले योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अहम निर्देश दिया है.

Covid 4th Wave: सीएम योगी का निर्देश- हर दिन डेढ़ लाख लोगों का हो कोविड टेस्ट, मास्क हो अनिवार्य!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो- Twitter/BJP)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बढ़ते कोविड (Covid-19) संक्रमण के मद्देनजर सरकार एक्टिव मोड में आ गई है. योगी सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जांच का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है.

सीएम योगी (CM Yogi) ने निर्देशदिया है कि हर दिन कम से कम डेढ़ लाख सैंपल की जांच की जाए. मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जिलों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में जरूरी है कि जांच को और बढ़ाया जाए. 

हर दिन 1,50,000 सैंपल की हो जांच

सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि हर दिन न्यूनतम डेढ़ लाख सैंपल की जांच की जाए. कोविड संक्रमित लोगों से लगातार संपर्क रखा जाए. उनके इलाज की सभी जरूरी व्यवस्था की जाए. ज्यादातर लोगों को घर में ही आइसोलेट होने की जरूरत पड़ रही है. ऐसे में उन्हें आइसोलेशन ससे संबंधित सलाह दी जाए.

बच्चों की वैक्सीन पर बड़ा फैसला, 6-12 साल के बच्चों के लिए Covaxin को मिली मंजूरी

ज्यादा से ज्यादा लोगों का कोविड टेस्ट करने का सरकार ने दिया है निर्देश.


सीएम योगी ने कहा, 'राजधानी लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई जिलों में संक्रमण के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं. इन जिलों में मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाया जाए. लोगों को कोविड प्रोटोकॉल मानने की सलाह दी जाए.' उन्होंने 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के नागरिकों के टीकाकरण को लेकर जोर दिया.

 Lockdown की अफवाह के चलते यहां बाजारों में उमड़ी भीड़, जरूरी सामान खरीदने को टूट पड़े लोग

बूस्टर डोज में लाई जाए तेजी

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक सीएम योगी ने कहा है कि बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली खुराक के बाद अब दूसरी खुराक भी दी जाए. 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर खुराक लगाए जाने में तेजी लाई जाए. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement