Advertisement

Covid-19: भारत में घटे संक्रमण के मामले, इंग्लैंड में दर्ज हुए रिकॉर्ड केस, जानें पूरा अपडेट

इंग्लैंड में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BA.2 के कारण तेजी से फैल रहा है संक्रमण. वहीं भारत में फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है.

Covid-19: भारत में घटे संक्रमण के मामले, इंग्लैंड में दर्ज हुए रिकॉर्ड केस, जानें पूरा अपडेट

Symbolic Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया भर में बढ़ते कोविड मामलों के बीच भारत में संक्रमण की रफ्तार फिलहाल नियंत्रण में है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1421 नए मामले आए दर्ज हुए हैं. इसी के साथ देश में कोविड संक्रमण से जुड़े सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 16,187 हो गई है. 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 149 लोगों की मौत भी हुई है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है. देश में राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण 
अभ‍ियान के तहत, अब तक 183.20 करोड़ से अधिक लोगों की वैक्सीनेशन की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें- Stealth, डेल्टाक्रोन और ओमिक्रोन वेरिएंट में क्या है अंतर? जानें सबकुछ

UK में तेजी से फैल रहा है संक्रमण
वहीं यूनाइटेड किंगडम में कोरोना वायरस ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. यहां स्कॉटलैंड और वेल्स में कोरोना पीक पर है, जबकि इंग्लैंड में कोविड के मामले रिकॉर्ड लेवल के करीब हैं. ऑफिस फॉर नेशनल स्टेटिस्टिक्स (ONS)के मुताबिक ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BA.2 के कारण मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है.इंग्लैंड और वेल्स में अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या भी बढ़ रही है. ब्रिटेन में अब तक कोरोना से 164,454 लोगों की मौत हो चुकी है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement