Advertisement

Covid-19: दो साल बाद एक दिन में सबसे कम मामले, 180 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है. बीते 24 घंटे में 3116 नए मामले दर्ज हुए हैं.

Covid-19: दो साल बाद एक दिन में सबसे कम मामले, 180 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन

देश मे ओमिक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 के मामले सामने आए हैं. (तस्वीर-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोविड-19 के मामले अब लगातार कम हो रहे हैं. बीते 24 घंटे के आंकड़े भी इस बात का प्रमाण हैं. भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3116 नए मामले सामने आए हैं. ये बीते दो सालों में एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं. अब देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर सिर्फ 38, 069 रह गई है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 टीके की 180 करोड़ से अधिक खुराकें दी चुकी हैं. हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण से हुई 47 मौतों के साथ ही देश में कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5, 15, 803 हो गई है.

ये भी पढ़ें: क्या Covid Health Emergency इस साल होगी खत्म, क्या है WHO का दावा?

कुल संक्रमितों के मुकाबले उपचाराधीन मरीजों की संख्या केवल 0.09 प्रतिशत है. जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर में भी और सुधार हुआ है. 

आंकड़ों के मुताबिक 12 मई 2020 को 3, 604 नए मामले सामने आए थे, उसके बाद से रविवार को दर्ज हुए मामले बीते दो साल में सबसे कम हैं. 

ये भी पढ़ें: Covid-19 से लड़ने में संजीवनी-बूटी साबित हो सकता है बुरांश का फूल, IIT मंडी में हुआ है शोध

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement