Advertisement

Covid-19: दिल्ली में मिले 600 से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केस 1900 के पार

Covid-19: कोरोना के मामले एक बार फिर चिंता का विषय बन चुके हैं. अधिक जानकारी के लिए पढ़िए तरुण कालरा की रिपोर्ट. 

Covid-19: दिल्ली में मिले 600 से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केस 1900 के पार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः देश की राजधानी नई दिल्ली में एकबार फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा होने लगा है. आज राजधानी नई दिल्ली में कोरोना के 600 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शहर में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1900 के पार चली गई है. 

जानिए कितना है दिल्ली में कोविड का प्रकोप

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 632 नए मामले आए, जबकि संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत दर्ज की गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई है.

ये भी पढेंः Jal Jivan Mission: गुड न्यूज! दूर होगी इस जिले की पेय जल से जुड़ी समस्या, ₹204 करोड़ स्वीकृत

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 501 मामले सामने आए और किसी की भी मृत्यु नहीं हुई थी, जबकि संक्रमण दर 7.72 प्रतिशत थी. 517 मामलों के साथ संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई थी. दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,69,683 हो गई, जबकि मृतक संख्या 26,160 रही. मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 1,274 मरीज सेल्फ आइसोलेशन में हैंं

ये भी पढ़ेंः Covid Alert: सावधान! दिल्ली में 8 दिनों में तीन गुना बढ़ गया इंफेक्शन रेट

वहीं अगर भारत में कोविड-19 के मामलों की बात करें तो इनमें 43 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटे में 1,247 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय देश में 11,860 कोरोना का एक्टिव केस हैं जो कुल मामलों का 0.03 फीसदी है. वहीं देश में कुल कोरोना के मामलों की संख्या 43,045,527 है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement