Advertisement

Covid 19: भारत में कोरोना बढ़ा रहा टेंशन, इन 8 जिलों संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से ज्यादा

Coronavirus Update: भारत में कोरोना की औसत राष्ट्रीय दर अभी भी 0.21 प्रतिशत है, लेकिन देश के 8 जिलों में बढ़ रही संक्रमण की दर चिंता बढ़ा रही है.

Covid 19: भारत में कोरोना बढ़ा रहा टेंशन, इन 8 जिलों संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से ज्यादा

भारत में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जहां एक तरफ चीन में कोरोना (China Coronavirus) तांडव मचा रहा है, हर दिन लाखों केस आ रहे हैं.  वहीं भारत में भी कोविड संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है. देश के आठ जिले ऐसे हैं जहां कोरोना की बढ़ने की रफ्तार 5 फीसदी से ज्यादा है. हालांकि, राहत की बात यह कि भारत में कोरोना Covid 19 Cases in India) की औसत राष्ट्रीय दर अभी भी 0.21 प्रतिशत सामान्य स्तर पर ही है. यह जानकारी देश के राज्यों और प्रयोगशालाओं द्वारा आईसीएमआर (ICMR) के पोर्टल पर 16-22 दिसंबर की अवधि में दर्ज आकंड़ों से मिली है.

देश के 684 जिलों में कोविड-19 संबंधी आंकड़ों के अनुसार, भारत के 8 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर पांच फीसदी से अधिक है. इनमें हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संक्रमण दर 14.29 प्रतिशत, तमिलनाडु का डिंडिगुल में 9.80 प्रतिशत, मेघालय के री भोई में 9.09 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश के लोहित में 5.88 प्रतिशत, राजस्थान के करौली में 5.71 प्रतिशत और गंगानगर में 5.66 प्रतिशत और उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में 11.11 प्रतेशत, नैनीताल में 5.66 प्रतिशत शामिल है. 

ये भी पढ़ें- चीन के झेजियांग में पीक पर पहुंचा कोरोना, रोजाना आ रहे 10 लाख केस, जारी हुई ये चेतावनी

 केरल के 8 जिलों की संक्रमण दर
आंकड़ों के अनुसार, केरल के आठ जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक है. इसमें पथानामथिट्टा (2.30 प्रतिशत), कोट्टयम (2.16 प्रतिशत), कोलम (1.97 प्रतिशत), एर्नाकुलम (1.85 प्रतिशत), इडुकी (1.31 प्रतिशत), कन्नौर (1.29 प्रतिशत), तिरुवनंतपुरम (1.15 प्रतिशत) और कोझिकोड में 1.04 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है. 

राजस्थान का क्या है हाल
वहीं, राजस्थान के आठ जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक रही है। इसमें करौली (5.71 प्रतिशत), गंगानगर (5.66 प्रतिशत), नागौर (4.88 प्रतिशत), जयपुर (3.37 प्रतिशत), भारतपुर (1.85 प्रतिशत) चूरू (1.72 प्रतिशत), झुंझनू (1.59) और आमेर में यह दर 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है. कर्नाटक के बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत है.

राज्यों में क्या है कोरोना का हाल

Covid 19 की अन्य राज्यों की स्थति
आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत, दक्षिण गोवा में 1.10 प्रतिशत, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 2.67 प्रतिशत है. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 4.04 प्रतिशत, मंडी में 1.89 प्रतिशत और शिमला में कोविड-19 की दर 1.50 प्रतिशत दर्ज की गई है. जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में 3.30 प्रतिशत, डोडा में 1.64 प्रतिशत और अनंतनाग में यह 2.33 प्रतिशत है. महाराष्ट्र के अकोला में 1.63 प्रतिशत, पुणे में 1.15 प्रतिशत और पंजाब के श्री मुख्तर साहिब में 1.15 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में संक्रमण दर 2.48 प्रतिशत दर्ज की गई.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में शीत लहर का अलर्ट, यूपी में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए कहां कैसा है ठंड का हाल  

स्वास्थ्य विभाग के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,424 हो गई है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को संसद में कहा था कि भारत में एक साल में संक्रमण के मामलों में सतत कमी आई है और अभी औसतन प्रतिदिन 153 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसकी तुलना में दुनिया में प्रतिदिन 5.87 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पूर्व डारेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा, "कुल मिलाकर, कोविड मामलों में कोई अप्रत्याशित वृद्धि नहीं हुई है और भारत वर्तमान में एक ठीक स्थिति में है. भारत में लोगों को 'हाइब्रिड इम्युनिटी' विकसित होने के कारण प्राकृतिक प्रतिरक्षा के लाभ की स्थिति है. हालांकि हमें सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों का पालन करने की जरूरत है.’

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement