Advertisement

Delhi में बढ़ रहे Covid केस, Lockdown लगेगा या नहीं? DDMA की अहम बैठक कल

दिल्ली में शनिवार को 20,181 नए मामले सामने आए जबकि सात रोगियों की मौत हो गई. दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 19.60 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

Delhi में बढ़ रहे Covid केस, Lockdown लगेगा या नहीं?  DDMA की अहम बैठक कल

Coronavirus Covid-19 crisis lockdown Delhi. (Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली (Delhi) में कोविड (Covid-19) केस लगातार बढ़ रहे हैं. बढ़ते केस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curew) लागू है. शुक्रवार रात 10 बजे से जारी कर्फ्यू के बीच सोमवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की अहम बैठक बुलाई गई है. यह बैठक सोमवार (10 जनवरी) को होगी. 

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत 'टोटल कर्फ्यू' (Total Curfew) और अन्य कड़े प्रतिबंधों पर चर्चा हो सकती है. GRAP के तहत सबसे कड़े प्रतिबंध रेड अलर्ट के दौरान लगाए जाते हैं. इसके दौरान  सभी गैर जरूरी दुकानों, मेट्रो स्टेशन, सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया जाता है. जरूरी सेवाओं को ही सिर्फ चालू रखने की इजाजत दी जाती है. 

Vaccine लगवाने के बाद बच्चों में दिख सकते हैं ये Side Effect, घबराएं नहीं डॉक्टर से मिलें

कब होता है रेड अलर्ट?

दिल्ली में जिस स्तर से कोरोना मामले बढ़ रहे हैं ऐसे कड़े प्रतिबंधों को लागू किया जा सकता है. डीडीएमए की इस बैठक में कोविड महामारी की स्थिति, बढ़ते ओमिक्रॉन (Omicron) केस और टीकाकरण पर भी बातचीत की जा सकती है. लगातार 2 दिन तक अगर 5 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट रही तो रेड अलर्ट लागू किया जाता है. ऐसे में दिल्ली में प्रतिबंध बढ़ाए जा सकते हैं.

Delhi में क्या है Covid-19 की स्थिति?

दिल्ली में शनिवार को कोविड के 20,181 नए मामले सामने आए जो पिछले साल 5 मई के बाद से दैनिक सर्वाधिक मामले हैं. शहर में संक्रमण दर 19.60 हो गई है, जो पिछले आठ महीने में सबसे ज्यादा है. दिल्ली में कोरोना के कुल 48,178 सक्रिय मामले हैं. 

यह भी पढ़ें-
Health Experts: अगले महीने Peak पर होगी Omicron Wave, हर दिन आएंगे पांच लाख केस
देश में Omicron की वजह से कब Peak पर होगी तीसरी लहर? जानें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement