Advertisement

Covid-19: Delhi police के करीब एक हजार जवान हुए संक्रमित

Covid in Delhi: दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी संक्रमित कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है और सभी की हालत स्थिर है.

Covid-19: Delhi police के करीब एक हजार जवान हुए संक्रमित

Image Credit- Twitter/DelhiPolice

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस प्रचंड गति से लोगों को संक्रमित कर रहा है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के जवान भी इस वायरस के अछूते नहीं हैं. दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच अबतक उनके करीब एक हजार जवान संक्रमित हो चुके हैं.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी संक्रमित कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है और सभी की हालत स्थिर है. दिल्ली पुलिस के अपर आयुक्त चिन्मय बिस्वाल एवं जनसंपर्क अधिकारी भी संक्रमित पुलिसकर्मियों में शामिल हैं.

रविवार को दिल्ली में मिले करीब 23 हजार मामले
रविवार को दिल्ली सरकार की हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शहर में कल 22, 751 केस रिपोर्ट किए गए. यह संख्या पिछले साल 1 मई को आए मामलों के बाद सबसे ज्यादा है. पिछले साल 1 मई को राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 25,219 मामले सामने आए थे. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 17 मौतें हुई हैं. शहर में इस वक्त एक्टिव मामलों की संख्या 60 हजार से ज्यादा है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement