Advertisement

घटने लगे Covid-19 केस, 24 घंटे में 1,72,433 लोग संक्रमित, 1008 मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 की रफ्तार थमती नजर आ रही है. लगातार कोरोना वायरस के मामले घट रहे हैं.

घटने लगे Covid-19 केस, 24 घंटे में 1,72,433 लोग संक्रमित, 1008 मरीजों की मौत

Coronavirus Covid-19 crisis. (Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,72,433 नए मामले सामने आए हैं. देश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 15,33,921 है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 1008 संक्रमितों की मौत हो गई है.

कोरोना वायरस से अब तक 4,98,983 लोग जान गंवा चुके हैं. देश में 15,33,921 कोविड संक्रमति मरीजों का इलाज चल रहा है. यह संक्रमण के कुल मामलों का 3.67 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोरोना (Coronavirus) संक्रमित 87,682 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं.

देश में मरीजों के ठीक होने की दर 95.14 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड संक्रमण की दैनिक दर 10.99 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 12.98 प्रतिशत दर्ज की गई है. देश में अभी तक कुल 3,97,70,414 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

Plastic पर 8 घंटे और Skin पर 21 घंटे तक जिंदा रहता है Omicron, एक शोध में हुए नए खुलासे

कितने लोगों का हुआ टीकाकरण?

टीकाकरण (Vaccination) अभियान के तहत अभी तक एंटी कोविड-19 वैक्सीन की 167.87 करोड़ से ज्यादा खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए. कोविड की तीनों लहरों में अब तक कुल 4,18,03,318 लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें-
अचानक न दें Covid पाबंदियों में ढील, WHO ने दी Coronavirus प्रभावित देशों को नसीहत
गेम चेंजर साबित हो सकती है नाक से दी जाने वाली Vaccine

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement