Advertisement

Delhi में जल्द हटेगा Night Curfew, खुलेंगे जिम और स्कूल, DDMA की अहम बैठक आज

दिल्ली में स्कूल, जिम और स्पा को फिर से खोलने और नाइट कर्फ्यू हटाने पर आज फैसला हो सकता है.

Delhi में जल्द हटेगा Night Curfew, खुलेंगे जिम और स्कूल, DDMA की अहम बैठक आज

ओडिशा सरकार ने 5 दिन के लिए स्कूलों की छुट्टी कर दी है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोविड -19  (Covid-19) के मामले लगातार कम हो रहे हैं. स्थानीय लोग अब प्रतिबंधों में ढील देने की मांग कर रहे हैं. कम होते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने शुक्रवार को अहम बैठक बुलाई है. बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. बैठक में नाइट कर्फ्यू ( Night curfew) को हटाने और स्कूलों को फिर से खोलने (reopen schools) पर विचार हो सकता है.

13 जनवरी को 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद दिल्ली में डेली पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आई है. दिल्ली में 14 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 30.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी जो मौजूदा लहर में सबसे ज्यादा थी. वैश्विक महामारी से देश के कई हिस्से अब भी जूझ रहे हैं. 
 
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक दिल्ली में डेली पॉजिटिविटी रेट 10,000 से नीचे आने में महज 10 दिन लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक जिम और स्पा को फिर से खोलने समेत दूसरी पाबंदियों को हटाने पर डीडीएमए की बैठक में चर्चा हो सकती है. प्राधिकरण प्रतिबंधों पर कोई नया फैसला ले सकता है. दिल्ली के लोग लगातार पाबंदियों में ढील की मांग कर रहे हैं.

Gym इंडस्ट्री पर क्यों पड़ती है Coronavirus की पहली मार?

मास्क पर भी हो सकती है चर्चा

डीडीएमए सरकार के उस फैसले की भी समीक्षा करेगा जिसमें सरकार ने अकेले ड्राइविंग करते वक्त भी मास्क को पहनना अनिवार्य कर दिया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने इस फैसले को बेतुका करार दिया था और सवाल किया था कि यह अब तक क्यों प्रचलित था. 

स्कूल खोलना चाहती है दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार स्कूलों को फिर से खोलने की पक्षधर है. दिल्ली सरकारने हाल ही में कहा था कि बच्चों की सामाजिक और आर्थिक भलाई के लिए यह अनिवार्य है कि स्कूलों को फिर से खोल दिया जाए. दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है.

यह भी पढ़ें-
अचानक न दें Covid पाबंदियों में ढील, WHO ने दी Coronavirus प्रभावित देशों को नसीहत
गेम चेंजर साबित हो सकती है नाक से दी जाने वाली Vaccin

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement