Advertisement

Haryana में Omicron अलर्ट, लौटीं Lockdown जैसी पाबंदियां, क्या है नई गाइडलाइन?

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को राज्य के हालात की समीक्षा के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं.

Haryana में Omicron अलर्ट, लौटीं Lockdown जैसी पाबंदियां, क्या है नई गाइडलाइन?

Haryana Lockdown Omicron

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा (Haryana) कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को लेकर सरकार अलर्ट मोड में है. राज्य में कोविड-19 (Covid-19) के मामले बढ़ने के बीच अधिकारियों ने शनिवार को गुरुग्राम (Gurugram) और फरीदाबाद (Faridabad) समेत पांच जिलों में सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स और खेल परिसरों (Play Ground) को 2 जनवरी से 12 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है.

गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में पाबंदियां लागू होंगी. यह आदेश ऐसे दिन आया है जब राज्य में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाया गया है. आदेश के मुताबिक केवल जरूरी सेवाओं को छोड़कर सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. मॉल और बाजार शाम पांच बजे तक खुल सकते हैं जबकि बार और रेस्त्रां 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खुल सकेंगे.

घर पर ही ठीक हो सकते हैं Omicron के मरीज, घबराने की जरूरत नहीं

हरियाणा में कितने हैं Coronavirus के केस?

हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 552 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,74,340 पर पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों में से 298 केवल गुरूग्राम से सामने आये हैं. फरीदाबाद में 107, अंबाला में 32 और पंचकूला में 26 नये मरीजों का पता चला.

हरियाणा में ओमीक्रोन का कोई नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमण के कारण मौत को कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया. मृतकों की संख्या 10,064 हैं. राज्य में अभी 1,907 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. अबतक 7,62,346 लोग कोरोना संक्रमण के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें-
'Maharashtra में January के तीसरे सप्ताह तक होंगे 2 लाख Covid के एक्टिव केस'
1 जनवरी से CoWIN पर शुरू होंगे 15-18 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन रजिस्ट्रेश

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement