भारत
देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच एक बार फिर 3000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. कई राज्यों में कोरोना नियमों में सख्ती बढ़ा दी गई है.
डीएनए हिंदी: देश में कोरोना (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में एक बार फिर तीन हजार से ज्यादा कोरोना (Covid-19) पॉजिटिव पाए गए हैं. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में 3157 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इस प्रकार देश में कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्या अब 19,500 पहुंच गई है.
इससे पहले रविवार को कोरोना के कुल 3324 नए मामले सामने आए थे. देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन्स जारी की जा रही हैं. कई राज्यों में एक बार फिर से मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- Covid 4th wave: भारत में नहीं है चौथी लहर का खतरा, ICMR के इस विशेषज्ञ ने बताई वजह
नोएडा में लागू हुई धारा-144
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की वजह से, दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा में धारा-144 लागू कर दी गई है. ये नई पाबंदियां 31 मई तक लागू रहेंगी. सरकारी आदेश के मुताबिक, यह फैसला त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया है. इन पाबंदियों के तहत, बिना प्रशासन की अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी गई है.
यह भी पढ़ें- Noida में लगाई गई धारा-144, अब 31 मई तक जारी रहेंगी ये पाबंदियां
इसके अलावा, सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने या पूजा पर रोक है. इस दौरान मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना इनिवार्य कर दिया है.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.