Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

यूनिफॉर्म सिविल कोड का कांग्रेस ने किया समर्थन, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- आम सहमति बनाए सरकार

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'हम यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के समर्थन में हैं लेकिन इसके किए आम सहमति बनाई जानी चाहिए.

यूनिफॉर्म सिविल कोड का कांग्रेस ने किया समर्थन, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- आम सहमति बनाए सरकार

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड नया दांव चला है. गुजरात में कमेटी गठित करने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने का वादा किया है.  इस बीच इस पर कांग्रेस की प्रतक्रिया आई है. कांग्रेस ने भी यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन किया है. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम इसके खिलाफ में नहीं है. बीजेपी सिर्फ इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है.

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'हम यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के समर्थन में हैं लेकिन इसके किए आम सहमति बनाई जानी चाहिए. सरकार को सभी राजनीतिक दलों से बातचीत करनी चाहिए. स्टेक होल्डर्स से बात होनी चाहिए. इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदा उठाने के लिए नहीं होना चाहिए.'

ये भी पढ़ें- BJP Himachal Manifesto: हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया मैनिफेस्टो, देखें वादों की लिस्ट

उन्होंने कहा कि बीजेपी के चुनावी हथकंडे हम समझते हैं. 5 साल से बीजेपी हिमाचल प्रदेश में सत्ता में हैं और 8 साल से देश में सत्ता में हैं लेकिन आपने क्या किया? ये जनता को बरगलाने की एक चाल है. बीजेपी राज्यों में ये होड़ लगी है. ये चौथा भाजपा स्टेट है, जहां ये वादा किया गया है.'

यह भी पढ़ें- फडणवीस ने किया बड़ा खुलासा, 'बदले की आग में गिराई थी Uddhav Thackeray की सरकार'

यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने का वादा
बता दें कि बीजेपी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में अपना घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र में बीजेपी ने हिमाचल में कुल 8 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा करने का वादा किया है. जेपी नड्डा ने कहा है कि इन नौकरियों और रोजगार में हिमाचल प्रदेश के इकोनॉमिक जोन में दी जाने वाले रोजगार के अवसर भी शामिल होंगे.उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने का वादा किया है. 

यह भी पढ़ें- उपचुनाव नतीजे: बिहार में RJD, यूपी-हरियाणा में BJP आगे, देखें लाइव अपडेट

नड्डा ने कहा है कि इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी और उसी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर हिमाचल प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाया जाएगा. इससे पहले गुजरात सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए कमेटी गठित करने का ऐलान किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement