Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा पर पानी की तरह पैसे बहा रही कांग्रेस, जानिए कितना हुआ खर्च

कांग्रेस ने साल 2022 से 2023 के बीच हुई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान औसतन हर दिन 49 लाख रुपये खर्च करती थी.

Latest News
भारत जोड़ो यात्रा पर पानी की तरह पैसे बहा रही कांग्रेस, जानिए कितना हुआ खर्च

Rahul Gandhi During Bharat Jodo Yatra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस (Congress) पार्टी ने 2022-23 में कन्याकुमारी (Kanyakumari) से कश्मीर (Kashmir) तक निकाली गई अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर कुल 71.80 करोड़ रुपये खर्च किए. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 145 दिनों तक चली थी और यह 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी.

कांग्रेस की इस यात्रा पर औसतन प्रतिदिन 49 लाख रुपये का खर्च आया था. कांग्रेस पार्टी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचन आयोग के पास दाखिल रिपोर्ट में यह जवाब दिया है.

चुनावी सर्वे पर कितना कांग्रेस ने किया खर्च?
कांग्रेस ने साल 2022-23 में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों पर 40,10,15,572 रुपये खर्च किए. वित्तीय वर्ष 2022-23 में कांग्रेस पार्टी का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपये से ज्यादा था. इस अवधि के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जमकर पैसे खर्च किए थे.

इसे भी पढ़े- हिमाचल प्रदेश: सोलन की कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 24 झुलसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2023 में कांग्रेस ने जुटाया कितना चंदा?
कांग्रेस ने 2023 की शुरुआत में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव लड़ा. हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीत मिली थी. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कांग्रेस को 452.30 करोड़ रुपये का चंदा मिला. (इनपुट: PTI)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement