Advertisement

Congress MP Chain Snatching: दिल्ली में बेखौफ़ हुए अपराधी, हाई सिक्योरिटी इलाके में कांग्रेस सांसद R. Sudha के साथ चेन स्नैचिंग हो गई

Congress MP R. Sudha News: दिल्ली में हाई सिक्योरिटी इलाके में कांग्रेस सांसद आर सुधा के साथ कथित तौर चेन स्नैचिंग हो गई, सांसद ने इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है...

Latest News
Congress MP Chain Snatching: दिल्ली में बेखौफ़ हुए अपराधी, हाई सिक्योरिटी इलाके में कांग्रेस सांसद R. Sudha के साथ चेन स्नैचिंग हो गई

Congress MP R. Sudha News

Add DNA as a Preferred Source

Congress MP Chain Snatching Case in Delhi: दिल्ली के चाणक्यपुरी में अज्ञात झपटमारों ने मयिलाडुतुरै की सांसद आर. सुधा की सोने की चेन उस समय कथित तौर पर छीन ली जब वह सोमवार को सुबह की सैर पर निकली थीं. पुलिस ने यह जानकारी दी. सांसद ने इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को (Home Ministry) पत्र लिखा है. चाणक्यपुरी में कई दूतावास और राज्य सरकारों के आधिकारिक आवास स्थित हैं.

पुलिस ने बताया कि इलाके के तमिलनाडु (Tamil Nadu) भवन में रह रहीं सुधा सुबह की सैर के लिए निकली थीं, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए.

मामला दर्ज कर जांच कर रही पुलिस 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. आरोपियों का पता लगाने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए कई पुलिस दल तैनात किए गए हैं.’’ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात कर रही है और घटना के दौरान इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच कर रही है. तमिलनाडु भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

चेन स्नेचिंग की घटना में सांसद की गर्दन में चोट आई है. झूमाझटकी में सांसद के कपड़े भी फट गए थे. सांसद ने बताया कि आरोपियों ने हेलमेट पहने हुए थे इससे उनका चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ था.

हाई सिक्योरिटी ज़ोन में चेन स्नैचिंग

सांसद आर सुधा ने अपने साथ हुई घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाके में एक सांसद के साथ हुई ऐसी घटना चिंताजनक है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब हाई सिक्योरिटी ज़ोन में एक सांसद सुरक्षित नहीं हैं तो दिल्ली के दूसरे इलाकों में आम महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement