Advertisement

Congress MLA ने पहले रेप के समर्थन में बयान ​दिया फिर कहा- ईमानदारी से क्षमा चाहता हूं

रमेश कुमार ने गुरुवार को अपने बयान में कहा था 'जब बलात्कार होना ही है तो लेट जाओ और इसका आनंद उठाओ.'

Congress MLA ने पहले रेप के समर्थन में बयान ​दिया फिर कहा- ईमानदारी से क्षमा चाहता हूं
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  कांग्रेस विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार (Congress MLA Ramesh kumar) ने राज्य विधानसभा में 'दुष्कर्म' की घटनाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी देने के मामले में माफी मांगी है. रमेश कुमार ने गुरुवार को अपने बयान में कहा था 'जब बलात्कार होना ही है तो लेट जाओ और इसका आनंद उठाओ.'

वहीं मामले के एक दिन बाद केआर रमेश कुमार ने माफी मांगते हुए ट्वीट किया, 'आज की सभा में 'दुष्कर्म' के बारे में मेरे द्वारा की गई टिप्पणी के लिए मैं सभी से पूरी ईमानदारी से क्षमा चाहता हूं. मेरा इरादा जघन्य अपराध को छोटा दिखाने का नहीं था बल्कि एक बिना सोची और समझी की गई टिप्पणी थी. मैं अब से अपने शब्दों सावधानी से सबके सामने रखूंगा.'

हालांकि मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशिकला जोले (Shashikala Annasaheb Jolle) ने सभी भाजपा (BJP) महिला विधायकों से उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें- Congress MLA Ramesh kumar ने कहा- 'रेप से बच न सको तो उसका मजा लो', हंस पड़ा सदन

प्रगतिशील विचारकों और महिला कार्यकर्ताओं ने 'दुष्कर्म' जैसे संवेदनशील मामले पर आलोचना व्यक्त की है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामलिंग रेड्डी ने कहा है कि रमेश कुमार की टिप्पणी ने महिलाओं को दुखी किया है.

टिप्पणी की निंदा करते हुए भारतीय व्यापार संघ (Center Of Indian Trade Union) की राज्य अध्यक्ष वरलक्ष्मी एस ने शुक्रवार को कहा 'यह सदन के सम्मान का मामला है. यह उदाहरण सत्र में नहीं दिया जाना चाहिए. रमेश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता से इन टिप्पणियों की अपेक्षा नहीं थी. अगर उन्होंने अनजाने में ये टिप्पणी की है तो उन्हें अपने शब्दों को वापस लेकर माफी मांगनी चाहिए. यह टिप्पणी तब की गई जब गुरुवार को राज्य में बाढ़ (Flood) की स्थिति और राहत उपायों पर चर्चा शुरू करने के लिए विधायक आपस में बातचीत कर रहे थे.'

ये भी पढ़ें- Smriti Irani ने Priyanka Gandhi को ललकारा, कहा- हिम्मत है तो उसे करें निष्काषित

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केआर रमेश कुमार के दुष्कर्म वाले बयान के बाद पूरे देश में उनकी आलोचना हो रही है. उनके इस बयान को लेकर कई नेताओं ने आपत्ति जताई थी.

(इनपुट- आईएएनएस)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement