Advertisement

बुधवार को कांग्रेस को फिर लगेगा झटका! TMC मे शामिल होंगे कई नेता

मुकुल संगमा ने कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नीत पार्टी में शामिल होने वालों में कुछ जमीनी स्तर के महत्वपूर्ण नेता शामिल हैं.

बुधवार को कांग्रेस को फिर लगेगा झटका! TMC मे शामिल होंगे कई नेता
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः असम कांग्रेस (Congress)  के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा (Ripun Bora) के तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) में शामिल होने के कुछ दिन बाद पार्टी के नेता मुकुल संगमा (Mukul Sangma) ने घोषणा की है कि राज्य के कई अन्य कांग्रेस नेता बुधवार को गुवाहाटी में तृणमूल में शामिल होंगे.

मुकुल संगमा ने कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी में शामिल होने वालों में कुछ जमीनी स्तर के महत्वपूर्ण नेता शामिल हैं. मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस के कुछ नेताओं को बुधवार को गुवाहाटी में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया जाएगा. उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.”

ये भी पढ़ेः भविष्य में भी जरूरत पड़ी तो YouTube चैनलों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई: Anurag Thakur

उन्होंने कहा कि गुवाहाटी के रुक्मिणीनगर बिहू मैदान में पूर्वाह्न साढ़े दस बजे इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसी के साथ अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. 

ये भी पढ़ेंः Air Hostess को प्रेम जाल में फंसा किया रेप! शादी के नाम पर बनाई दूरियां, युवती ने CM Yogi से लगाई गुहार

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement