Advertisement

बढ़ती महंगाई पर Rahul Gandhi ले रहे मोर्चा लेकिन स्मृति ईरानी की यह फोटो क्यों हो रही है वायरल?

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह एलपीजी के दाम बढ़ने पर विरोध प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं.

बढ़ती महंगाई पर Rahul Gandhi ले रहे मोर्चा लेकिन स्मृति ईरानी की यह फोटो क्यों हो रही है वायरल?

राहुल गांधी और स्मृति ईरानी. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को विरोधी पार्टियां घेर रही हैं. कांग्रेस (Congress) नेता सिलेंडर और बाइक पर फूल और माला चढ़ाकर प्रतीकात्मक अर्थी निकाल रहे हैं. दिग्गज नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने पार्टी के महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है. विरोध प्रदर्शन के बीच ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की एक तस्वीर वायरल हो रही है.

स्मृति ईरानी की तस्वीर के वायरल होने की वजह भी दिलचस्प है. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाले यूपीए-2  सरकार के दौरान दौरान एलपीजी और पेट्रोल के दाम को लेकर स्मृति ईरानी 24 जून 2011 को धरने पर बैठी थीं. मौजूदा कांग्रेस सरकार को बीजेपी नेता महंगाई पर जमकर घेरते थे. स्मृति ईरानी मनमोहन सरकार के खिलाफ बेहद मुखर रही हैं. अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार भी महंगाई के मुद्दे पर घिर गई है.

Petrol Diesel Price: 10 दिनों में 9वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या हैं नई दरें

...अपनी तस्वीर पर ट्रोल होती रही हैं स्मृति ईरानी

विपक्ष स्मृति ईरानी की इसी तस्वीर को लेकर लगातार बीजेपी को ट्रोल करता रहा है. एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की वजह से मोदी सरकार को विपक्षी पार्टियां घेर रही हैं. स्मृति ईरानी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. विपक्ष उन्हें घेर रहा है.

Smriti Irani Tweet

कांग्रेस सांसदों ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को को संसद के नजदीक धरना दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित करना चाहिए और किसी भी तरह का इजाफा नहीं करना चाहिए, क्योंकि महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीबों एवं मध्य वर्ग के लोगों पर पड़ रही है.

पेट्रोल-डीजल से लेकर बेरोजगारी तक, राहुल गांधी ने डेली To-Do List जारी कर पीएम मोदी पर कसा तंज

rahul

कांग्रेस चला रही है महंगाई मुक्त भारत अभियान

कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले विजय चौक पर कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत धरना दिया. इसमें राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य सांसद शामिल हुए. कांग्रेस सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग जगह कर रहे हैं प्रचार.

क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम नियंत्रित करे और कीमतें बढ़ाना बंद करे. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि रसोई गैस सिलिंडर की कीमत दोगुनी हो गई है. दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर हो गई है. सरकार सिर्फ एक चीज कर रही है. गरीबों की जेब से पैसे निकालो और दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाओ.

कमलनाथ ने भी किया विरोध प्रदर्शन.

क्या है पेट्रोल-डीजल की नई दरें

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है. 10 दिनों में नौवीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.07 रुपये प्रति लीटर है मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 116.72 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

और भी पढ़ें-
लगातार बढ़ रहे हैं Petrol-Diesel के दाम, क्या सच हो रही है विपक्ष की भविष्यवाणी?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement