Advertisement

नाइट क्लब में दिखे Rahul Gandhi, BJP ने पूछे तीखे सवाल

राहुल गांधी नेपाल के काठमांडु में एक नाइट क्लब में चिल करते दिखे.

नाइट क्लब में दिखे Rahul Gandhi, BJP ने पूछे तीखे सवाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी काठमांडु के एक नाइट क्लब में नजर आए. राहुल गांधी की इस नाइट क्लब विजिट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि राहुल गांधी इस वक्त नेपाल के दौरे पर हैं. बताया जा रहा है कि वो अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल गए हैं. इस बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो काठमांडू के एक मशहूर पब Lord of the Drinks में नजर आ रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें: Putin की वजह से महंगे होंगे नूडल्स, Japan के लोग रह जाएंगे भूखे !

 

इस बीच, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने ट्वीट किया, 'ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है. राहुल गांधी किसके साथ हैं? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं? क्या राहुल गांधी जो ट्वीट करते हैं सेना के खिलाफ वो चाइना के दबाव में करते हैं? सवाल तो पूछे जाएंगे? सवाल राहुल गांधी का नहीं, देश का है.'

वहीं, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी एक नाइट क्लब में थे जब मुंबई सीज थी. वह ऐसे समय में एक नाइट क्लब में हैं जब उनकी पार्टी खत्म हो रही है. यह एक जैसा है.  

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में Eid की नमाज के बाद भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका पत्थर

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement