भारत
Rahul Gandhi meets Jeremy Corbyn: ब्रिटेन के सांसद जेरेमी कॉर्बिन से राहुल गांधी की मुलाकात पर बीजेपी और कांग्रेस में जमकर बहसबाजी हो रही है.
डीएनए हिंदी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'भारत विरोधी' ब्रिटिश सांसद जेरेमी कॉर्बिन (British MP Jeremy Corbyn) से मुलाकात पर घेरा. कांग्रेस नेताओं ने जल्द ही जेरेमी कॉर्बिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो जारी करके बीजेपी को चारों खाने चित्त कर दिया.
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधा. कपिल मिश्रा ने लिखा, 'राहुल गांधी लंदन में जेरेमी कॉर्बिन के साथ क्या कर रहे हैं? जेरेमी कॉर्बिन अपने भारत विरोधी और हिंदू विरोधी विचारों के लिए चर्चित है. जेरेमी ने कश्मीर को भारत से अलग करने की खुलेआम वकालत की है.' आपको बता दें कि इस फोटो में राहुल गाधी, सैम पित्रोदा और जेरेमी कॉर्बिन हैं.
यह भी पढ़ें- QUAD क्या है, इस संगठन की ताकत से इतना क्यों चिढ़ता है चीन?
सुरजेवाला ने पूछा- जेरेमी कॉर्बिन के विचारों का समर्थन करते हैं पीएम?
इस पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक फोटो ट्वीट किया. इस फोटो में जेरेमी कॉर्बिन और पीएम नरेंद्र मोदी मुलााकात कर रहे हैं. रणदीप सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि क्या अब मीडिया के लोग तस्वीर में दिख रहे इन दो लोगों को पहचान कर ठीक वही सवाल पूछ सकते हैं? सुरजेवाला ने कहा, 'क्या इसका मतलब यह है कि प्रधानमंत्री ने भारत के बारे में जेरेमी कॉर्बिन के विचारों का समर्थन किया है?'
Finally, May I also ask our Media Friends to identify the two men in picture below and ask the same questions?
Does it mean PM has endorsed Jeremy Corbyn’s views on India?@IndiaToday @CNNnews18 pic.twitter.com/vpyvJGpIFu— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 24, 2022
यह भी पढ़ें- Cambridge University में बोले राहुल गांधी- भारत में बोलने की आजादी देने वाली संस्थाओं पर कब्जा कर रहा एक संगठन
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी. वी. श्रीनिवास ने भी यही फोटो जारी करके सवाल पूछा कि नरेंद्र मोदी लंदन में जेरेमी कॉर्बिन के साथ क्या कर रहे थे? हालांकि, कपिल मिश्रा ने मौका हाथ से जाने नहीं दिया. कपिल ने तुरंत लिखा, 'मोदी जेरेमी कॉर्बिन से 2015 में मिले, जब वह विपक्ष का नेता था और मुलाकात करना प्रोटोकॉल था. IRA से जेरेमी का कनेक्शन 2017 में सामने आया. 2019 में जेरेमी ने कश्मीर को भारत से अलग करने की मांग की.'
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.