Advertisement

International Commercial Flights पर 31 जनवरी तक लगी रोक

सर्कुलर में कहा गया है कि डीजीसीए की ओर से अप्रूव्ड विशेष उड़ानों पर रोक नहीं रहेगी.

Latest News
International Commercial Flights पर 31 जनवरी तक लगी रोक

flights

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  ओमिक्रॉन के खतरे के बीच सिविल एविएशन डायरेक्टर जनरल ने भारत के लिए आने-जाने वाली International Commercial Flights पर 31 जनवरी 2022 तक रोक लगा दी है. हालांकि यह इंटरनेशनल कार्गो सर्विस पर लागू नहीं होगी. इसके साथ ही सर्कुलर में कहा गया है कि डीजीसीए की ओर से अप्रूव्ड विशेष उड़ानों पर रोक नहीं रहेगी. इंटरनेशनल शेड्यूल्ड फ्लाइट्स कुछ चयनित रूट्स पर विशेष परिस्थितियों में जारी रहेंगी.


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को एक ताजा सर्कुलर में इसकी घोषणा की. एक परिपत्र में, DGCA ने कहा, "26 नवंबर 2021 के परिपत्र के आंशिक संशोधन में, सक्षम प्राधिकारी ने इंटरनेशनल शेड्यूल फ्लाइट्स की यात्री सेवाओं के निलंबन को 31 जनवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया है." नवंबर में, उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा की थी कि 15 दिसंबर से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू की जा सकती हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement