Advertisement

'दिल से बुरा लगता है भाई' वाले कॉमेडियन देवराज पटेल का सड़क हादसे में निधन, मीम्स के जरिए हुए थे पॉपुलर

Devraj Patel Death: देवराज पटेल सोशल मीडिया पर मीम्स के चलते खूब पॉपुलर हो गए थे लेकिन आज एक सड़क हादसे में उनकी दुखद मौत हुई है.

'दिल से बुरा लगता है भाई' वाले कॉमेडियन देवराज पटेल का सड़क हादसे में निधन, मीम्स के जरिए हुए थे पॉपुलर

Devraj Patel Road Accident

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर अपने मीम्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ के मशहूर कॉमेडियन देवराज पटेल की आज सड़क हादसे में मौत हो गई. उनके फैंस को इस हादसे से झटका लगा है. देवराज अपने कॉमेडी वीडियो से खूब पॉपुलर हुए थे.देवराज अपने टैग लाइन ‘दिल से बुरा लगता है’ लोगों को खूब पसंद आती रही है. देवराज के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को भी झटका लगा है. उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा, “दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:"

यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट घुस गया शख्स, किया ऐसा काम कि अधिकारियों के छूटे पसीने 

CM भूपेश बघेल ने की थी मुलाकात

बता दें कि देवराज ‘दिल से बुरा लगता है’ कहकर पूरे देश में वायरल हो गए थे. इसके बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी उनसे मुलाकात की थी. देवराज कॉमेडी वीडियो शूट करने रायपुर जा रहे थे. रास्ते में ही एक ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी. ज़ोरदार टक्कर से घायल देवराज को बचाया नहीं जा सका और उनकी सांसे थम गईं.

यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा सरप्राइज कि गुस्से से बौखला गई लड़की, फटकार लगाने के बाद कर लिया ब्रेकअप

दोपहर में डाला था आखिरी वीडियो

जानकारी के मुताबिक हादसा रायपुर के ही लाभांडी इलाके में हुआ है. देवराज मूल रूप से महासमुंद के रहने वाले थे और उनका परिवार भी वहीं रहता है. उनके अचानक इस निधन से उनके फैंस को झटका लगा है. देवराज पटेल ने अपना आखिरी वीडियो आज ही दोपहर में करीब दो बजे शेयर किया था. इस वीडियो में वे खुद का ही मजाक उड़ाते दिख रहे थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement