Advertisement

72 घंटे में 70 हजार मेंबर, क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? CJI के बयान से उठा तूफान, आखिर एजेंडा क्या है? 

Cockroach Janta Party: देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम की एक नई पार्टी चर्चा में आ गई है, नारा है 'सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी'. यह सिर्फ एक व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया थी, लेकिन अब यह ऑनलाइन आंदोलन का रूप ले चुकी है.

Latest News
72 घंटे में 70 हजार मेंबर, क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? CJI के बयान से उठा तूफान, आखिर एजेंडा क्या है? 

Cockroach Janta Party (AI Image)

Add DNA as a Preferred Source

Cockroach Janta Party: देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी बहस का कारण बन गई है. हाल ही में CJI सूर्यकांत ने कथित तौर पर एक सुनवाई के दौरान कहा था, कि कुछ युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जिन्हें रोजगार नहीं मिलता और वे मीडिया, सोशल मीडिया या आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं. उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई भी दी है. CJI के बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई पार्टी खड़ी हो गई है, नाम है 'कॉकरोच जनता पार्टी', इस पार्टी का नारा है 'सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी'. 

कॉकरोच जनता पार्टी

यह पूरा मामला CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ, उन्होंने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से की. CJI के इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी, लोगों ने इसका विरोध भी किया. चीफ जस्टिस ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है और उनका उद्देश्य भारत के बेरोजगार युवाओं की आलोचना करना नहीं था, यह उन्होंने फर्जी डिग्रीवालों के लिए कहा था.  

इसी विवाद के बीच पूर्व AAP सोशल मीडिया वर्कर अभिजीत डिपके ने 'Cockroach Janta Party' (CJP) नाम से एक सटीरिकल पार्टी (Satirical Party) शुरू कर दी, जिसका नारा है 'सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी'. इसे कोई नया राजनीतिक संगठन बता रहा है, तो कोई एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक प्रयोग मान रहा है. हालांकि CJP ने खुद को 'युवाओं का, युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा बनाया गया राजनीतिक मंच' बताया है. इतना ही नहीं पार्टी ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान भी शुरू कर दी है.  

कॉकरोच जनता पार्टी का एजेंडा क्या है? 

कॉकरोच जनता पार्टी का एजेंडा भी काफी चर्चा में है, इसमें रिटायर होने के बाद किसी भी चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट या सरकारी पद न देने, किसी वैध वोट को हटाने पर चुनाव आयोग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने, संसद और मंत्रिमंडल में महिलाओं को 50% आरक्षण देने, मीडिया पर बड़े उद्योगपतियों का कंट्रोल खत्म करने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने और दल बदलने वाले नेता को 20 साल तक चुनाव लड़ने और पद लेने से बैन करने की बात कही गई है.  

कौन हैं अभिजीत डिपके?

खुद को 'मौजूदा व्यवस्था से निराश लोगों की आवाज' बताने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक हैं अभिजीत दिपके. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 वर्षीय अभिजीत ने 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान AAP की सोशल मीडिया कैंपेनिंग में काम किया था. अभिजीत ने कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों से रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है. बताते चलें कि महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने भी मजाकिया अंदाज में इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement