Advertisement

CM Yogi ने पेंशनधारकों को दी बड़ी सौगात, ट्रांसफर किए 2,955 करोड़ रुपये

योगी सरकार ने प्रदेश के पेंशनधारकों के लिए 2,955 करोड़ रुपये की राशि जारी की है. इसका लाभ 98 लाख पेंशन धारकों को मिलने वाला है.

CM Yogi ने पेंशनधारकों को दी बड़ी सौगात, ट्रांसफर किए 2,955 करोड़ रुपये

UP Chief Minister Yogi Adityanath (File Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. ऐसे में योगी सरकार किसी को भी नाराज करने के मूड में नहीं है. सभी को खुश करने की कोशिश में एक बड़ा दांव चलते हुए योगी सरकार ने अब राज्य के पेंशनर्स को एक बड़ी सौगात दी है. सरकार द्वारा 98 लाख लाभार्थियों को 2955 करोड़ रुपये से ज्यादा की पेंशन रिलीज की गई है जो कि चुनाव से पहले पेंशनर्स को मिली किसी सौगात से कम नहीं है. 

सीएम योगी भी हुए शामिल

दरअसल, लखनऊ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए हैं. सीएम योगी की मौजूदगी के दौरान ही 98.284 लाख लाभार्थियों को 2955.36 करोड़ की पेंशन राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है. गौरतलब है कि यह धनराशि इस वर्ष की पहली तिमाही को कवर करेगी और वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता पेंशन, कुष्ठ पेंशन और निराकृत महिला पेंशन के साथ ही पेंशन की सभी स्कीम्स को कवर करने वाली है. 

सरकार ने दोगुनी कर दी पेंशन

वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सरकार बुजुर्ग, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन सहित हर वंचित व्यक्ति और जरूरतमंदों की भावनाओं को समझती है. इसके आलोक में सरकार ने इन सभी श्रेणियों के लिए मासिक पेंशन को दोगुना कर दिया है. 2017 से पहले विकलांगों के लिए पेंशन 300 रुपये थी. हमारे चुने जाने के बाद हमने पहले इसे 500 रुपये और फिर 1,000 रुपये तक बढ़ा दी है."

गौरतलब है कि जनवरी से मार्च तक की पेंशन संबंधी राशि सीधे प्रदेश के 56 लाख बुजुर्गों, 31 लाख निराश्रित महिलाओं, 11. 17 लाख दिव्यांगजनों और 11,400 कुष्ठ रोगियों के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है. सीएम योगी इन्हीं की आय दोगुनी करने का दावा कर रहे हैं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement