Advertisement

BJP पर जमकर बरसे Uddhav Thackeray, दाऊद इब्राहिम को घुसकर मारने का दिया चैलेंज

उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बीजेपी सत्ता हथियाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है और एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

BJP पर जमकर बरसे Uddhav Thackeray, दाऊद इब्राहिम को घुसकर मारने का दिया चैलेंज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर बीजेपी (BJP) पर तगड़ा हमला बोला है. उन्होंन बजट सत्र के आखिरी दिन अपने संबोधन मे नवाब मलिक (Nawab Malik) पर डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंधों से जुड़े आरोपों का बचाव करते हुए मोदी सरकार को चैलेंज किया कि सरकार दाऊद इब्राहिम को सरकार मार गिराए. उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों के कोविड मैनेजमेंट को लेकर हमला बोला है. 

दाऊद का मारने का दिया चैलेंज

दरअसल उन्होंने विधानसभा में कहा, "देश में कुछ स्थानो पर नदी में शव डाले गए. ऐसा हमारे यहा नही हुआ. सिर्फ दिए जलाओ, बुझाओ" उन्होंने कहा कि दाऊद है किधर? किसी को पता है क्या." उन्होंने कहा, "पहले राममंदिर के नाम पर वोटा मांगे अब अब दाऊद के नाम पर मांग रहे हो. ओबामा ने ओसामा के नाम पर वोट मागा था क्या घर मे घुसके ओसामा को मारा था." 

उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि घुसो न दाऊद के घर मारो उसे, है क्या हिम्मत है. अगर आप और हम साथ होते तो क्या आप हमारे घरो में घुसते क्या?" वहीं उद्धव ने अपने परिवार को घसीटने के मुद्दे पर कहा, "नीच, निंदनीय, विकृत बात है कि परिवार को बीच में लाना."

सत्ता हथियाने का लगाया आरोप

बीजेपी को सत्ता का लालची बताते हुए कहा, "मैं आपको (बीजेपी) को सभी के सामने कह रहा हूं. आपको सत्ता चाहिए, सही है ना? पेन ड्राइव एकत्र (भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा कथित सबूत पेन ड्राइव में जमा करने की ओर इशारा करते हुए) करने मत जाएं. इसकी बिक्री बढ़ जाती है. जो चीज आप अभी कर रहे हैं, मेरे परिवार के सदस्यों की मानहानि करना, उनकी संपत्ति की जब्त करना, ऐसी कार्रवाई से मैं नहीं डरता."

यह भी पढ़ें- सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला गढ़ रही Yogi सरकार, क्या 2024 साधने की हो रही तैयारी?

गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से ईडी से लेकर अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां दाऊद इब्राहिम से नवाब मलिक के संबंधों का आरोप लगाकर जांच कर रही हैं. वहीं बीजेपी इस मुद्दे पर सीधे उद्धव ठाकरे को ही घेर रही है. ऐसे में उद्धव ने अब इस मुद्दे पर बीजेपी पर तीखा हमला बोल दिया है. 

यह भी पढ़ें- Satish Mahana होंगे यूपी विधानसभा के स्पीकर! लगातार 8 बार बने हैं विधायक

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement