Advertisement

'टुकड़े-टुकड़े की राजनीति...'; चन्नी के 'भैया' वाले बयान को लेकर CM हिमंत का राहुल-प्रियंका पर हमला

हेमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर राहुल-प्रियंका के बयानों को 'टुकड़े-टुकड़े राजनीति' का चरम करार दिया है.

'टुकड़े-टुकड़े की राजनीति...'; चन्नी के 'भैया' वाले बयान को लेकर CM हिमंत का राहुल-प्रियंका पर हमला

cm himanta biswa sarma terms attack on rahul gandhi priyanka gandhi tukde tukde gang member 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के माता-पिता पर सवाल उठाने को लेकर आलोचनाओं के घेरे में थे. अब उन्होंने प्रियंका गांधी पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की 'यूपी, बिहार से भैया' टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है. चन्नी के एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ प्रियंका गांधी भी नजर आ रही हैं.  

हेमंत बिस्व सरमा कांग्रेस पार्टी छोड़ने के दिन से ही कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के 'कुत्ते प्रेम' के कारण कांग्रेस छोड़ी है. सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल गांधी के सबूत मांगने पर हेमंत बिस्व सरमा ने न सिर्फ उन्हें आड़े हाथों लिया, बल्कि उत्तर-पूर्व को दरकिनार करने वाले बयान पर भी जमकर घेरा. अब हेमंत बिस्व सरमा ने पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी और वहां के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के उत्तर प्रदेश-बिहार को लोगों को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर तीखा हमला बोला है. हेमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर राहुल-प्रियंका को 'टुकड़े-टुकड़े राजनीति' का चरम करार दिया है. 

यह भी पढ़ेंः Hijab Row: घूंघट, चूड़ी, पगड़ी को छूट तो हिजाब पर सवाल क्यों? याचिकाकर्ता की कर्नाटक HC में दलील, आज फिर सुनवाई

हेमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट में लिखा है, भारत की विविधता और आत्मा पर ज्ञान देने वाले भाई की बहन प्रियंका गांधी पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर खुशी जताती नजर आईं. हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राहुल गांधी भारत की विविधता और आत्मा पर ज्ञान देते वक्त पूर्वोत्तर भारत को भूल गए. इसी तरह उनकी बहन उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर सीएम चन्नी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर खुश नजर आईं. हेमंत बिस्व सरमा यही नहीं रुके. उन्होंने अपनी ट्वीट में यह तक कह दिया कि टुकड़े-टुकड़े के पाखंड और राजनीति अपने चरम पर हैं. 

चन्नी के बयान पर राजनीतिक दल हमलावर
सीएम चन्नी के बयान की भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने कड़ी आलोचना की है. केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने भी बयान को बुरा और शर्मनाक बताया. स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा ने लोगों को एकजुट किया, कांग्रेस ने उन्हें बांट दिया. चन्नी की टिप्पणी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार करते हुए कहा कि चन्नी ने जिस प्रकार से यूपी-बिहार के लोगों का अपमान किया है वह अति शर्मनाक है.  

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement