Advertisement

Merry Christmas: 5400 गुलाब के फूलों से तैयार हुए Santa Claus, WHO ने भी की तारीफ

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटना

Merry Christmas: 5400 गुलाब के फूलों से तैयार हुए Santa Claus, WHO ने भी की तारीफ

santa claus

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिसमस के मौके पर इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik)ने सैंटा क्लॉज  (Santa Claus) का बेहद खूबसूरत और बड़ा स्कल्पचर तैयार किया है. खास बात ये है कि ये स्कलप्चर 5400 गुलाब के फूलों से बनाया गया है. सुदर्शन ने लाल गुलाब और अन्य फूलों की मदद से सैंटा का खूबसूरत स्कल्पचर बनाने के साथ ही एक संदेश भी लिखा है- Merry Christmas, Enjoy your Christmas with COVID guidelines.

ये स्कलप्चर 50 फुट लंबा और 28 फुट चौड़ा है. लाल गुलाब के साथ इसमें सफेद फूलों का भी इस्तेमाल किया गया है. दो दिन की तैयारी और आठ घंटों की लगातार मेहनत के बाद इसे तैयार किया गया है. 

पद्म श्री पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक का कहना है, 'हम सभी जानते हैं कि COVID-19 की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है. हमने ये स्कल्पचर कोरोना की इस तीसरी लहर को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से ही तैयार किया है. इसमें सैंटा खुद लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने का संदेश देते नजर आ रहे हैं.'

इसके साथ ही सुदर्शन को उम्मीद है कि उनकी कला का ये नमूना भी रिकॉर्ड बुक में खास जगह बनाएगा. सुदर्शन पटनायक के इस स्कल्पचर को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की तरफ से भी काफी सराहना मिली है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement