Advertisement

Delhi Encounter: छावला गोलीकांड में दिल्ली पुलिस ने कपिल नंदू और वेंकट गर्ग गैंग के 2 शूटरों को धर दबोचा

Chhawla Firing News: बीते गुरुवार 28 अगस्त की रात छावला इलाके में एक रियल एस्टेट डेवलपर के फार्म हाउस पर रंगदारी न देने के चलते बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई.

Latest News
Delhi Encounter: छावला गोलीकांड में दिल्ली पुलिस ने कपिल नंदू और वेंकट गर्ग गैंग के 2 शूटरों को धर दबोचा

Delhi Encounter News

Add DNA as a Preferred Source

Chhawla Firing News: दिल्ली के छावला इलाके में रियल एस्टेट डेवलपर पर गोली चलाने के बाद कपिल संगवान गिरोह के दो शूटरों को रोहिणी में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. इन दोनों आरोपियों ने रंगदारी न देने के कारण रियल एस्टेट डेवलपर के फार्म हाउस पर गोलियां चलाई थीं. बता दें कि, यह दोनों शूटर लंदन में छिपे कुख्यात गैंग्सटर कपिल संगवान उर्फ नंदू-वेंकट गर्ग गिरोह के हैं. इन दोनों को वेंकट गर्ग ने अपराध के लिए उकसाया था.

बदमाशों को एनकाउंटर में धर दबोचा

छावला इलाके में रियल एस्टेट डेवलपर पर गोली चलाने वाले गिरोह के दो बदमाशों की पुलिस ने शनिवार देर रात जाफरपुर कलां इलाके में घेराबंदी करी. इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जबावी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाशों के पैरों में गोली लगी. इसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया. दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कौन हैं दोनों बदमाश?

इन दोनों बदमाश की पहचान 25 वर्षीय नवीन उर्फ भांजा और 26 वर्षीय अनमोल कोहली के रूप में की गई है. नवीन रोहतक जिले के खेड़ी साढ का निवासी है और अनमोव कोहली अंबाला छावनी का निवासी है. पुलिस की मानें तो इन दोनों का संबंध USA में बैठे कपिल सागवान उर्फ नंदू और जॉर्जिया में बैठे वेंकट गर्ग गिरोह से है. इन दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के लिए गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी है.

गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो पिस्टल के साथ 7 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोखे बरामद हुए हैं. बता दें कि, इससे पहले 29 और 30 अगस्त की रात को हर्षदीप उर्फ अंकित जो अंबाला कैंट, हरियाणा का रहने वाला है और नवीन धीमान धूप सिंह नगर, पानीपत का रहने वाला है को गिरफ्तार किया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement