Advertisement

Court में सुनवाई के लिए पहुंचे भगवान शिव, जज साहब मिले नदारद

कोर्ट ने शिव मंदिर को नोटिस भेजा था लेकिन जब भगवान पहुंचे तो वहां उनके मामले की सुनवाई ही नहीं की गई.

Court में सुनवाई के लिए पहुंचे भगवान शिव, जज साहब मिले नदारद
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार की फिल्म ओह माई गॉड में हमने देखा था भगवान को कोर्ट में लाने की बात कही जाती है लेकिन अब यह फिल्म की स्टोरी हकीकत बनकर सामने आई है. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ तहसील न्यायालय से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां पर भगवान भोलेनाथ को कुछ दिन पहले नजूल भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर नोटिस दिया गया था और इससे  भी अजीब बात यह है कि कोर्ट में भगवान में भगवान पेश भी हो गए. 

शिव मंदिर को भेजा है नोटिस

दरअसल पूरा मामला यह है कि रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 कऊहाकुंडा का है. यहां एक महिला द्वारा नजूल भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने रायगढ़ तहसील न्यायालय को संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. तहसील न्यायालय ने संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया अब खास बात यह है कि इसमें एक नोटिस शिव मंदिर कऊहाकुंडा को भी भेजा गया था. 

शिवमंदिर को ही ले गए न्यायालय

शिव मंदिर को नोटिस मिलने के बाद कऊहाकुंडा वार्ड के स्थानीय लोगों ने अजीबोगरीब कारनामा किया और शिवलिंग को ही उखाड़ दिया जिसके बाद शिवलिंग को वे रिक्शा में लेकर तहसील न्यायालय हो गए. वहीं जब शिवलिंग को लेकर ये लोग न्यायालय पहुंचे तो तहसीलदार उद्योग की जनसुनवाई पर व्यस्त होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं कर सके.

यह भी पढ़ें- चीनी की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए Modi Govt ने बनाया प्लान, Export पर लग सकती है रोक

वहीं इस मामले में नायब तहसीलदार का कहना है कि मंदिर को नोटिस लिपिक त्रुटि की वजह से हुआ था और अन्य लोगों को दिया गया नोटिस की सुनवाई अप्रैल महीने की 13 तारीख को होगी. अब  न्यायलय की एक त्रुटि का नतीजा यह हुआ है कि लोगों ने भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग को ही कोर्ट में ले जाने की तरकीब निकाल ली. 

यह भी पढ़ें- Gautam Adani की कंपनी के पास होगा देश का एक और बंदरगाह, जानें सारी डिटेल

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement