Advertisement

जब स्टॉपर तोड़ रेलवे प्लेटफॉर्म में घुसी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ऐसे टला बड़ा हादसा

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना का शिकार होते-होते बची है. ट्रेन एक्सप्रेस सिग्नल तोड़कर स्टॉपर के ऊपर चढ़ गई. ट्रेन भिड़ने से बुरी तरह स्टॉपर क्षतिग्रस्त हो गया है.

Latest News
जब स्टॉपर तोड़ रेलवे प्लेटफॉर्म में घुसी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ऐसे टला बड़ा हादसा

बिलासपुर में हुआ बड़ा हादसा.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन में रेल का इंजन प्लेटफार्म के डेड एंड से ऐसे टकराया कि प्लेटफॉर्म बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रेन स्टॉपर तोड़कर आगे बढ़ गई. मौके पर स्टॉपर के परखच्चे उड़ गए. अमृतसर से बिलासपुर के बीच चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस शाम करीब साढ़े सात बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के आठ नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची थी, तभी यह हादसा हुआ है.

बिलासपुर पहुंचने और यात्रियों के उतरने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों को जांच के लिए दूसरे इंजन के साथ कोचिंग काम्प्लेक्स में रवाना किया गया. अधिकारियों के मुताबिक जब एक्सप्रेस को लेकर आए इंजन को रात 8.15 बजे यार्ड में ले जाया जा रहा था तब लोको पायलट की चूक से यह हादसा हो गया.

इसे भी पढ़ें- चुनाव से पहले बिहार सरकार का बड़ा दांव, 94 लाख परिवारों को मिलेंगे दो-दो लाख

कैसे हुआ हादसा?
लोको पायलट इंजन पीछे जाने के बजाए आगे बढ़ गया जिससे वह प्लेटफार्म के डेड एंड से जा टकराया. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में प्लेटफार्म का अंतिम छोर जिससे इंजन की टक्कर हुई है वह क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.


यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के गांव में मिली 2,800 साल पुरानी बस्ती, खुदाई में सामने आईं ये चीजें

 

हादसे में क्षतिग्रस्त इंजन
ट्रेन हादसे में इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है. डेड एंड के आगे लगे टाइल्स उखड़कर इधर-उधर बिखर गए हैं. हादसे के बाद कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया गया है. (इनपुट: PTI)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement