भारत
Chennai Temple Tragedy: पूजा की रस्म के दौरान मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया और इस दौरान 5 बच्चे मंदिर के टैंक में डूब गए. सभी के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है.
डीएनए हिंदी: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां के एक मंदिर के टैंक में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक घटना के वक्त पूजा की रस्में चल रहीं थीं और अचानक बच्चों के टैंक में गिरने से बड़ा हादसा हो गया. पुलिस ने पांचों बच्चों के शव बरामद कर लिया है और फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक मंदिर में किसी कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी. इसी बीच पांच बच्चे परिसर में स्थित टैंक में डूब गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मंदिर चेंन्नई के मूवरासमपेट में स्थित है. यहां सुबह 10:30 बजे तालाब में एक धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था. यहां 25 पुजारी तालाब में थे और पूजा के दौरान ही यह हादसा हो गया.
Tamil Nadu | Five persons drown in water tank at a Chennai temple, say police.
— ANI (@ANI) April 5, 2023
Details awaited.
Ajab Gajab News: मां को दफनाने के बाद कब्र से निकाल ली लाश, 13 साल तक ऐसा काम करता रहा बेटा
गौरतलब है कि दो दिन पहले राजस्थान के चूरू में भी एक दर्दनाक घटना हुई थी. यहां के सरदारशहर थाना इलाके में एक मां ने अपने दो बच्चों को पानी से भरे कुंड में धक्का देकर मार डाला था. इनमें एक तीन साल की बच्ची और सात महीने का उसका भाई था.वहीं रामनवमी के दिन इंदौर के मंदिर में बावड़ी गिरने से 35 लोगों की मौत की खबर आई थी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं