Advertisement

कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3, कब चंद्रमा पर करेगा लैंडिंग?

चंद्रयान-3 ने अब तक दो तिहाई दूरी तय कर ली है. शनिवार को चंद्रयान-3 चंद्रमा के ऑर्बिट में दस्तक देगा. अभी तक चंद्रयान सही दिशा में आगे बढ़ रही है.

कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3, कब चंद्रमा पर करेगा लैंडिंग?

चांद की ओर बढ़ रहा है चंद्रयान-3.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. चंद्रयान-3 तेजी से चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है. 14 जुलाई को अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरने के बाद से अब तक चंद्रयान-3 ने करीब दो तिहाई दूरी तय कर ली है. चंद्रयान-3 सही ट्रैक पर है और चंद्रमा की ओर आगे बढ़ रहा है. 

चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक पूरा किया गया है. 1 अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया.

चंद्रयान-3 को ट्रांसलूनर ऑर्बिट में डाल दिया गया है. ISRO के मुताबिक चंद्रयान-3 शनिवार को एक और अहम दिशा की ओर बढ़ने जा रहा है. अब इस अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा. ISRO ने शुक्रवार को कहा कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया पांच अगस्त को शाम करीब सात बजे के लिए निर्धारित है.

इसे भी पढ़ें- 'मुझसे मांगे गए 50 करोड़', CM एकनाथ शिंदे बोले 'महाराष्ट्र का गद्दार कौन अब पता लगाने का समय'

23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग की कोशिश करेगा चंद्रयान-3
इसरो ने कहा कि यह प्रयास तब किया जाएगा जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के सबसे पास होगा. इससे पहले, इसरो ने कहा था कि एजेंसी 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश करेगी. उम्मीद है कि देश का यह मिशन सफल होगा. दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां भारत की ओर आशा से देख रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement