Advertisement

Chandrayaan 3 Landing live: एक क्लिक में देखें चंद्रयान की लाइव लैंडिंग

Chandrayaan-3 Moon Landing Updates: चांद पर भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग प्रोसेस शुरू हो गई है. इसे आप ISRO के कई चैनल पर लाइव देख सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि कहां पर इसे लाइव देखा जा सकता है.

Chandrayaan 3 Landing live: एक क्लिक में देखें चंद्रयान की लाइव लैंडिंग

Chandrayaan-3

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद पर लैंडिंग का फाइनल फेज शुरू हो गया है. इसरो ने बुधवार शाम 5.20 बजे से इसे लाइव दिखाना शुरू किया था, जिसे आप भी देख सकते हैं. इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग लिंक दिया है. साथ ही डीडी न्यूज पर भी इसकी लैंडिंग लाइव दिखाई जा रही है.

यहां देखें लाइव लैंडिंग-

चांद पर लैंडर उतरने के चार घंटे बाद पूरी होगी प्रक्रिया
चांद की सतह पर भले ही विक्रम रोवर की लैंडिंग 6.04 बजे तक पूरी हो जाएगी, लेकिन इस सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भी करीब चार घंटे का इंतजार करना होगा. दरअसल विक्रम लैंडर के लैंड करने पर चांद की सतह से बेहद धूल उठेगी. इस धूल को छंटने में करीब 4 घंटे समय लगेगा. इस धूल के छंटने के बाद विक्रम लैंडर के पेट से प्रज्ञान रोवर निकलेगा और चांद की सतह का परीक्षण करना शुरू कर देगा. इन सबके बीच प्रज्ञान रोवर ना सिर्फ इसरो के लोगो और तिरंगे को उकेरगा बल्कि अशोक स्तंभ की आकृति भी बनाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement