Advertisement

Operation Sindoor में हुए नुकसान पर हुआ था सवाल, CDS जनरल अनिल चौहान ने जवाब में कहा ऐसा...

CDS अनिल चौहान ने पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष पर खुलकर बोलते हुए तमाम ऐसी बातें की हैं जो इस बात की पुष्टि कर देती हैं कि ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी से बौखलाया पाकिस्तान लगातार झूठ बोल रहा है.

Latest News
Operation Sindoor में हुए नुकसान पर हुआ था सवाल, CDS जनरल अनिल चौहान ने जवाब में कहा ऐसा...
Add DNA as a Preferred Source

ऑपरेशन सिंदूर के बाद विश्व के अलग अलग मंचों से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ लगातार यही दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने चार राफेल सहित छह भारतीय विमानों को मार गिराया. सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग सुरक्षा सम्मेलन के दौरान ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में शाहबाज के इस दावे को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सिरे से ख़ारिज किया है. पाकिस्तान के साथ हुए हालिया संघर्ष पर खुलकर बोलते हुए तमाम ऐसी बातें की हैं जो इस बात की पुष्टि कर देती हैं कि ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी से बौखलाया पाकिस्तान लगातार झूठ बोल रहा है और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि को धूमिल कर रहा है. 

इंटरव्यू में सीडीएस ने इस बात को माना कि शुरुआती दिन भारत को हवाई नुकसान उठाना पड़ा. ऑपरेशन सिंदूर में भारत को हुए नुकसान को लेकर पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीडीएस ने कहा कि, 'महत्वपूर्ण यह नहीं है कि नुकसान कितना हुआ,बल्कि यह है कि उसे क्यों गिराया गया, क्या गलतियां की गईं. यही महत्वपूर्ण है. संख्याएं महत्वपूर्ण नहीं हैं. और उसके बाद हमने क्या किया.'

ध्यान रहे कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए 7 मई को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन आज़तक किया जिसे भारतीय सेना द्वारा नाकाम कर दिया गया. बाद में पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया, जिनमें कम से कम तीन राफेल विमान भी शामिल हैं.

बताते चलें कि अभी बीते दिनों ही एयर ऑपरेशन्स के महानिदेशक (DGAO) एयर मार्शल एके भारती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि किसी भी युद्ध परिदृश्य में नुकसान होना एक हिस्सा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि सभी भारतीय पायलट वापस आ गए हैं.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि, 'हम एक युद्ध परिदृश्य में हैं और नुकसान इसका एक हिस्सा है. सवाल यह है कि क्या हमने अपना उद्देश्य हासिल कर लिया है? इसका जवाब एक दमदार हां है. इस समय, मैं उस (विमानों के नुकसान) पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि हम अभी भी युद्ध में हैं और विरोधी को बढ़त दे रहे हैं. हमारे सभी पायलट घर वापस आ गए हैं.'

बहरहाल जिक्र सीडीएस का हुआ है तो उन्होंने यह भी कहा, 'अच्छी बात यह है कि हम अपनी सामरिक गलती को समझने, उसे सुधारने और फिर दो दिन बाद उसे लागू करने में सक्षम हैं और अपने सभी जेट विमानों को फिर से उड़ाया, जिसमें लंबी दूरी पर निशाना लगाया गया.'

सीडीएस जनरल चौहान ने बताया कि भारत ने 7, 8 और 10 मई को बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान के वायु ठिकानों को गहराई तक निशाना बनाया. सीडीएस के अनुसार, 'हमने पाकिस्तान की वायु सुरक्षा प्रणाली को भेदते हुए सटीक स्ट्राइक की. 10 मई को हमने हर प्रकार के विमान और हथियारों का इस्तेमाल किया.'

बता दें कि भारतीय सेनाओं ने पूर्व में ही ये सूचना दी थी कि उसके ड्रोन और मिसाइलों ने पाकिस्तान के कम से कम आठ एयरबेस को निशाना बनाया. बाद में पाकिस्तान ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि उसके कुछ एयरबेस को निशाना बनाया गया. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement