Advertisement

CBSE Datesheet: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से ऑफलाइन मोड में, जारी किया गया नोटिस

सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के दूसरे टर्म की परीक्षाओं की आज तारीख घोषित कर दी है. 26 अप्रैल से ये परीक्षाएं होंगी. 

Latest News
CBSE Datesheet: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से ऑफलाइन मोड में, जारी किया गया नोटिस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: CBSE ने 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. 26 अप्रैल से परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी. फिलहाल बोर्ड की ओर से विषयों के अनुसार डेटशीट जारी नहीं की गई. सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि जल्द ही डेटशीट जारी कर दी जाएगी. 

सैंपल पेपर जैसा ही रहेगा पैटर्न
सीबीएसई की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि परीक्षा का पैटर्न सैंपल पेपर जैसा ही रहेग. बच्चे बोर्ड की वेबसाइट से सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. कोविड की वजह से इस सेशन में ज्यादातर समय पढ़ाई ऑनलाइन मोड में ही हुई है.

कोविड की वजह से 2 टर्म में हो रही हैं परीक्षाएं
बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो टर्म में हो रही है. पहले टर्म के एग्जाम दिसंबर में हुए थे. ऐसा अनुमान जताया जा रहा था कि बोर्ड पहले टर्म परीक्षा का परिणाम कुछ दिनें में जारी कर देगा. उसके बाद ही टर्म-2 परीक्षा के लिये शिड्यूल जारी किया जाएगा. पहले टर्म की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स के रिजल्ट अभी जारी नहीं हुए हैं. 

पिछले साल बोर्ड परीक्षाएं नहीं हुई थीं
कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से पिछले साल सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था. बच्चों को स्कूल परफॉर्मेंस और प्री-बोर्ड के आधार पर नंबर दिए गए थे. जो बच्चे मार्क्स से संतुष्ट नहीं थे उनके लिए ऑफलाइन परीक्षा देने का भी विकल्प था. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement