Advertisement

CBSE Result: ऐसे पता करें कक्षा-10 और 12 बोर्ड परीक्षा के नतीजे

जनवरी में जारी होंगे सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा के नतीजे.

CBSE Result: ऐसे पता करें कक्षा-10 और 12 बोर्ड परीक्षा के नतीजे

CBSE RESULT

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: CBSE कक्षा 10 और 12 के Term 1 के बोर्ड एग्जाम से जुड़े नतीजे अगले साल जनवरी में घोषित करने वाली है. ये नतीजे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in. पर घोषित किए जाएंगे. 
CBSE ने पहले ही बता दिया था कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म-1 के नतीजे हर विषय के अंकों के आधार पर ही जारी किए जाएंगे. किसी भी छात्र को पास, कंपार्टमेंट या रिपीट जैसे कैटेगरी में नतीजे नहीं दिए जाएंगे. फाइनल रिजल्ट की घोषणा 
CBSE द्वारा बोर्ड एग्जाम के टर्म-2 पूरी होने पर ही की जाएगी.

सीबीएसई द्वारा नतीजे जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं अपने मार्क्स -
- cbseresults.nic.in
- cbse.nic.in
- cbse.gov.in

ऐसे चेक करें नतीजे
CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर CBSE 10th Term 1 Result 2022' या 'CBSE 12th Result 2022' पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें
लॉगइन करें, यहां आपको रिजल्ट दिखेगा
इसे डाउनलोड करके प्रिंट ले लें.

मोबाइल एप पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
CBSE के कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म-1 के नतीजे मोबाइल एप्स पर भी देखे जा सकते हैं. ये एप्स आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को एप्स पर रजिस्टर करना होगा. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement