Advertisement

Cash For Job Scam: पुलिस की नौकरी के लिए 25 लाख की डिमांड, पूर्व विधायक के दावे ने जगाया कैश फॉर जॉब स्कैम का जिन्न

Cash For Job Scam: गोवा की प्रमोद सावंत सरकार को विपक्षी दल कैश फॉर जॉब घोटाले के लिए घेरने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में पूर्व विधायक फारेल फुर्ताडो के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही किए दावे के कारण हंगामा मचने के आसार बन गए हैं.

Latest News
Cash For Job Scam: पुलिस की नौकरी के लिए 25 लाख की डिमांड, पूर्व विधायक के दावे ने जगाया कैश फॉर जॉब स्कैम का जिन्न
Add DNA as a Preferred Source

Cash For Job Scam: गोवा में कैश फॉर जॉब घोटाले को लेकर विपक्षी दल लगातार प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इसे लेकर कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं. ऐसे में गोवा की एक पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही ऐसा सनसनीखेज दावा कर दिया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य स्थानीय विपक्षी दलों को मुख्यमंत्री को कैश फॉर जॉब स्कैम में घेरने के लिए नया मसाला मिलता दिख रहा है. फिलहाल इस स्कैम की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है. 

पुलिस भर्ती में वसूली गई मोटी रिश्वत
हाल ही में सीएम प्रमोद सावंत ने एक कार्यक्रम 'Goa Legislator Day' में शिरकत की थी. इस कार्यक्रम में गोवा की पूर्व विधायक फारेल फुर्ताडो भी मौजूद थी. फारेल फुर्ताडो ने कार्यक्रम के दौरान मंच से ऐसा दावा किया, जिससे हर कोई सन्न रह गया. पूर्व विधायक ने गोवा विधानसभा के विधायकों के दिवस कार्यक्रम में भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानताओं पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने एक चौंकाने वाले खुलासे का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मुझे जब छात्रों ने उन्हें बताया कि पुलिस में भर्ती होने के लिए उन्होंने 25 लाख रुपये तक का भुगतान किया तो ये सुनकर मुझे झटका लगा. इसके बाद उन्होंने मंच से ही सवाल किया कि क्या वाकई 'कैश फॉर जॉब' आज की हकीकत बन गया है?'

जांच को कितना प्रभावित करेगा पूर्व विधायक का दावा?
क्या सचमुच पुलिस भर्ती के लिए 25 लाख रुपये तक की रिश्वत दी गई? इस सवाल का जवाब तो जांच के बाद ही मिल पाएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पूर्व विधायक के इस दावे के बाद जांच एजेंसी इस नए एंगल से भी मामले को खंगालने की कोशिश करती है या नहीं? कैश फॉर जॉब स्कैम ने इन दिनों सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ तो खुद सीएम सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत ने 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा कर रखा है. एक दिन पहले ही इस मामले की सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने गोवा की एक अदालत में कहा कि वे मानहानि केस की अगली सुनवाई तक प्रमोद सावंत की पत्नी के खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे.

भाजपा ने भी किया है संजय सिंह पर पलटवार
अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी भी हमलावर होती नजर आ रही है. भाजपा नेता अमित मालवीय ने संजय सिंह पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस मामले में संजय सिंह फंस गए हैं. खुद प्रमोद सावंत ने ये बात कही थी कि इस मामले का कोई राजनीतिक कनेक्शन नहीं है. फिलहाल पूर्व विधायक फुर्ताडो ने अपने इस दावे से गोवा का सियासी पारा और बढ़ा दिया है. देखना होगा कि उनके इस दावे के बाद क्या विरोधी दलों के नेता भी सवाल उठाते हैं?

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement