Advertisement

UP: योगी मंत्रिमंडल के नाम लगभग तय, जानें किसकी खुल सकती है किस्मत, 7-8 महिलाएं भी बन सकती हैं मंत्री

सूत्रों का कहना है कि इस बार कई पुराने मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह मिल सकती है.

UP: योगी मंत्रिमंडल के नाम लगभग तय, जानें किसकी खुल सकती है किस्मत, 7-8 महिलाएं भी बन सकती हैं मंत्री

cm yogi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण की तैयारी तेजी से चल रही है. शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों का कहना है कि इस बार कई पुराने मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह मिल सकती है, जबकि नए चेहरों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. इसके साथ ही 7 से 8 महिलाओं को मंत्री बनाया जा सकता है.  

यह भी पढ़ेंः Yogi Cabinet 2.0: योगी की कैबिनेट में नए चेहरों का होगा बोलबाला, पुराने मंत्रियों की होगी छुट्टी!

48 मंत्री ले सकते हैं शपथ
शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथग्रहण समारोह में 48 मंत्री शपथ ले सकते हैं. जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे से योगी 2.0 का समय शुरु हो जाएगा. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ साथ बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को न्यौता दिया गया है.  

मंत्रिमंडल में कौन-कौन हो सकता है शामिल 
सूत्रों के मुताबिक इन चेहरों को योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. इस बार सरिता भदौरिया इटावा, जय वीर सिंह मैनपुरी सदर ,आदिति सिंह रायबरेली, दयाशंकर सिंह बलिया, अपर्णा यादव, शलभमणि , असीम अरुण कन्नौज ,राजेश्वर सिंह सरोजिनी नगर, रामविलास चौहान मऊ, डॉक्टर सुरभि फर्रुखाबाद, डॉक्टर संजय निषाद, वाचस्पति प्रयागराज, असीम राय, सुरेंद्र कुशवाहा, नितिन अग्रवाल, पंकज सिंह, सुनील शर्मा, राजेश त्रिपाठी, विनय शंकर तिवारी, केतकी, कुंवर ब्रजेश देवबंद, रामचंद्र यादव आदि को मंत्री बनाया जा सकता है.    

यह भी पढ़ेंः 1980 रुपये लीटर दूध, 290 रुपये किलो चीनी, महंगाई ने यहां के लोगों के निकाले आंसू

यूपी सरकार में रहे मंत्री जो नये मंत्रिमंडल में भी रहेंगे 
सूत्रों के मुताबिक केशव मौर्या, श्रीकांत शर्मा, सुरेश खन्ना, सिद्धार्थ नाथ सिंह, कपिल देव अग्रवाल, जतिन प्रसाद, रविंद्र जयसवाल, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी ,सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल नंदी, जय प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप शाही, बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, सुरेश राणा, मोती सिंह, अनिल राजभर, राम नरेश अग्निहोत्री, नीलकंठ तिवारी, सतीश महाना, अशोक कटारिया, नीलिमा कटियार, मोहसिन रजा, डॉक्टर दिनेश शर्मा आदि को मंत्री बनाया जा सकता है. 

नहीं बढ़ेगी डिप्टी सीएम की संख्या
पार्टी से जुड़े सूत्रों का दावा है कि डिप्टी सीएम के पदों की संख्या नहीं बढ़ा जाएगी. एक चेहरा बरकरार रखा जाएगा, वहीं दूसरे को शामिल नहीं किया जाएगा. बीती सरकार में खराब प्रदर्शन करने और हमेशा विवादों में बने रहने की वजह से 3 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. पार्टी के महामंथन में यह सहमति बनी है. नई लिस्ट में 43 लोगों के नाम तय किए गए हैं. कुछ और नाम जोड़े जा सकते हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement